
'शिवलिंग को तमाशा बताओगे तो ताण्डव तो होगा प्रभु...',प्रमोद कृष्णम ने किस कांग्रेस नेता पर साधा निशाना?
AajTak
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दूसरी बार सीएम अशोक गहलोत को नसीहत दी है. इस बार उन्होंने ट्वीट कर सीएम गहलोत और उनके नाराज मंत्री अशोक चांदना को भी टैग कर दिया है.
ऐसा लग रहा है कि ज्ञानवापी में जारी शिवलिंग विवाद का 'तांडव' राजनीतिक दलों पर भी असर डाल रहा है. कांग्रेस के नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्विटर पर जो लिखा है उससे जाहिर हो रहा है कि पार्टी के कई नेताओं में अंदर ही अंदर 'कुलबुलाहट' बढ़ रही है. टीवी डिबेट में अक्सर में कांग्रेस की ओर से पक्ष रखने वाले प्रमोद कृष्णम ने लिखा, ' शिवलिंग को "तमाशा" बताओगे तो "ताण्डव" तो होगा प्रभु'. कांग्रेस नेता ने इस ट्वीट में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करने वाले मंत्री अशोक चांदना को भी टैग किया है.
हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब प्रमोद कृष्णम ने इस मामले पर कुछ कहा है. इससे पहले भी उन्होंने सपा नेता अखिलेश यादव और सीएम गहलोत को नसीहत देते हुए कहा था, 'शिवलिंग को तमाशा नहीं कहा जा सकता है. यह एक आस्था का विषय है. दुर्भाग्य से हमारे कुछ नेता खुद को उदारवादी दिखाने के लिए शिवलिंग का मजाक उड़ा रहे रहे हैं.'
लेकिन इसी मुद्दे पर ताजा उनका ताजा ट्वीट अपनी पार्टी के नेता को कठघरे में खड़ा करता दिख रहा है. गुरुवार को राजस्थान सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना ने ट्वीटर पर लिखा था कि मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि उनसे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त करके उनके सभी विभागों का चार्ज कुलदीप रांका जी को दे दिया जाए. वैसे भी वो सभी विभागों के मंत्री हैं. जाहिर उनका गुस्सा किसी बात को लेकर राज्य सरकार में प्रिंसपल सेक्रटरी कुलदीप रांका पर ही दिख रहा है.
हालांकि मंत्री के इस बयान को सीएम गहलोत ने मीडिया से ज्यादा गंभीरता से न लेने को कहा है. उनका कहना है कि खेल मंत्री इस रूरल ओलंपिक करा रहे हैं जिसकी वजह से उनके ऊपर काम का भार ज्यादा है. हो सकता है तनाव की वजह से उन्होंने ये बयान दे दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वो खुद अशोक चांदना से बात करेंगे. लेकिन अशोक गहलोत जिस सहजता से मंत्री की बातों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, घटनाक्रम उतना सामान्य नहीं दिख रहा है. बीते कुछ दिन कांग्रेस के चार विधायक खुले तौर पर अपनी ही सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर चुके हैं.
राजस्थान कांग्रेस में जारी इस अंर्तकलह पर पार्टी के नेता प्रमोद कृष्णम ने सीएम अशोक गहलोत के उस बयान से जोड़ दिया है जिसमें उन्होंने ज्ञानवापी-शिवलिंग विवाद को तमाशा करार दे दिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










