
'शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा और नाराज भाजपा', नरेंद्र सिंह तोमर को मिला दिग्विजय सिंह का साथ
AajTak
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह के पुत्र रामू तोमर के वीडियो वायरल होने से एक तरफ चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की सियासत गर्मा गई है. तो वहीं इस विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का साथ मिल गया है.
मध्यप्रदेश में चुनावी घमासान के बीच वायरल हो रहे वीडियो ने बीजेपी नेता नरेंद्र सिंह तोमर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. नरेंद्र सिंह के पुत्र रामू तोमर के वीडियो से हड़कंप मच गया है. पहले 100 करोड़ और फिर 500 करोड़ रुपये के लेनदेन से जुड़े वीडियो ने दिमनी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर को परेशानी में डाल दिया है.
हालांकि, वीडियो लीक होने के बाद अलग-थलग पड़े नरेंद्र सिंह तोमर को कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह का साथ मिला है. दिग्विजय ने नरेंद्र सिंह तोमर का बचाव करते हुए वीडियो पर सवाल खड़े किए हैं. दिग्विजय सिंह ने सवाल खड़े करते हुए कहा है कि वीडियो वायरल करने के पीछे कौन सी राजनैतिक शक्तियां हैं, इस बात का खुलासा होना चाहिए.
बीजेपी में बढ़ गई है गुटबाजी: दिग्विजय
दिग्विजय सिंह ने बयान देते हुए कहा है कि बीजेपी का ही अंदरूनी विपक्ष वीडियो वायरल करा रहा है. क्योंकि भाजपा में गुटबाजी बढ़ गई है. शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा, नाराज भाजपा आपस में लड़ रही हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यदि डबल इंजन की सरकार होती तो आपसी खींचतान नहीं चल रही होती. अगर एक दिशा में डबल इंजन होते तो प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को अलग-अलग स्थान पर प्रचार के लिए नहीं जाना पड़ता. ऐसा लग रहा है, जैसे मध्यप्रदेश में मोदी मुख्यमंत्री का चुनाव लड़ रहे हैं.
'एक दूसरे की टांग खींच रहीं तीनों BJP'
उन्होंने आगे कहा है कि मोदी शाह को बीजेपी नेताओं पर अविश्वास है. तीनों भाजपा एक दूसरे की टांग खींच रही हैं. मोदी ने सभी को अलग कर दिया और खुद प्रचार कर रहे हैं. अब तो मोदी शाह भाजपा, गडकरी भाजपा, संघ भाजपा भी अलग तैयार हो गई है. इसके अलावा दिग्विजय ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है कि हजारों शिकायतें की गईं, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








