
शिवराज ने की 'एक व्यक्ति, एक शादी' की बात, मंच पर थे 4 पत्नियों वाले मंत्री
AajTak
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 'एक व्यक्ति एक शादी' वाले बयान पर मध्य प्रदेश में बहस छिड़ी हुई है. इस बयान को लेकर कांग्रेस ने शिवराज सरकार को कठघरे में खड़ा किया है. पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने एक नेता का जिक्र करते हुए तंज कसा और कहा कि पहले तो मुख्यमंत्री जी अपनी कैबिनेट में इसका पालन कराएं.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 'एक व्यक्ति, एक शादी' वाले बयान पर बहस छिड़ी हुई है. शिवराज ने जिस वक्त ये बात कही, उस दौरान मंच पर उनकी पार्टी के एक नेता बैठे थे, जिनकी चार पत्नियां हैं. इस मुद्दे को लेकर अब कांग्रेस पार्टी उन पर हमलावर है.
गौरतलब है कि सीएम शिवराज सिंह गुरुवार को बड़वानी जिले के चाचरिया में पेसा एक्ट जागरूकता सम्मेलन में शामिल हुए थे. मंच पर उन्होंने समान नागरिक संहिता का जिक्र करते हुए कहा कि मैं प्रदेश में एक कमेटी बना रहा हूं. इसमें समान नागरिक संहिता की तरह 'एक व्यक्ति, एक शादी' का नियम बनाया जाएगा.
क्या शिवराज जी से यह छुपा है
उनके इस बयान पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने तंज कसा है. उन्होंने कहा, "पहले शिवराज अपनी कैबिनेट में तो इस बात का पालन कराएं. जिस सभा में स्टेज पर उन्होंने ये बात कही, वहीं कुछ लोग बैठे थे, उनकी स्थिति क्या है क्या शिवराज जी से यह छुपा है".
शिवराज जी से इस बारे में बात करूंगा
दरअसल, बाला बच्चन ने मंच पर मौजूद कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल पर निशाना साधा. बच्चन का कहना है कि शिवराज पहले अपनी कैबिनेट में इस बात को अमल में लाएं. उन्होंने सवाल किया, "मैं जानना चाहता हूं, क्या कॉमन सिविल कोड का पालन वह(शिवराज सिंह) अपनी कैबिनेट में सभी से करवाएंगे. जब विधानसभा का सत्र होगा तो मैं शिवराज सिंह जी से इस बारे में बात करूंगा".

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










