
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का एक्शन, जब्त की 98 करोड़ की संपत्ति
AajTak
ईडा की जांच में खुलासा हुआ कि राज कुंद्रा को इस घोटाले के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन मिले थे. ये बिटकॉइन यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग में निवेश के लिए मिले थे. लेकिन ऐसा कभी हो नहीं पाया और ये बिटकॉइन आज भी कुंद्रा के पास हैं. जिनकी मौजूदा वैल्यू इस समय 150 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिटकॉइन पोंजी घोटाले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ की संपत्ति जब्त की है. इस संपत्ति में उनका जुहू स्थित फ्लैट भी है, जो शिल्पा के नाम पर है.
ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) एक्ट 2002 के प्रावधानों के तहत ये कार्रवाई की है. जब्त की गई संपत्तियों में जुहू का एक फ्लैट, पुणे का बंगला और राज कुंद्रा के नाम से कई इक्विटी शेयर भी शामिल हैं. ईडी ने महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी.
ये एफआईआर एम/एस वेरिएबल टेक प्रा. लिमिटेड, अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिंपी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज और कुछ एजेंट के खिलाफ दर्ज की गई थी. इन एफआईआर में कहा गया है कि इन लोगों ने लगभग 6600 करोड़ रुपये के बिटकॉइन 2017 में झूठे वादों के आधार पर निवेशकों से हासिल किए थे. इस दौरान लोगों से 10 फीसदी के रिटर्न का वादा किया गया था. ये एक तरह की पोंजी स्कीम थी. निवेशकों के साथ भारी धोखाधड़ी की गई थी.
ईडा की जांच में खुलासा हुआ कि राज कुंद्रा को इस घोटाले के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन मिले थे. ये बिटकॉइन यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग में निवेश के लिए मिले थे. लेकिन ऐसा कभी हो नहीं पाया और ये बिटकॉइन आज भी कुंद्रा के पास हैं. जिनकी मौजूदा वैल्यू इस समय 150 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
बता दें कि 2021 में पोर्नोग्राफी मामले में भी राज कुंद्रा का नाम सामने आया था. इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी. उन्हें 19 जुलाई 2021 को गिरफ्तार कर लिया गया था. उन पर आरोप था कि वो अडल्ट फिल्में बनाते हैं और उन्हें हॉटशॉट्स नाम के एप के जरिए डिस्ट्रीब्यूट करते हैं. वह 63 दिन जेल में रहे लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










