
शिरडी में गुरु पूर्णिमा पर रिकॉर्ड चढ़ौती, 3 दिन में 5 करोड़ 12 लाख रुपये का दान
AajTak
शिरडी में 3 दिन में देश-विदेश से 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने साईबाबा समाधि के दर्शन किए और करोड़ों रुपए की गुरुदक्षिणा अर्पित की है. गुरुदक्षिणा अर्पण करने के लिए हजारों श्रद्धालु पालकी लेकर साई दरबार पहुंचे.
महाराष्ट्र के शिरडी में साईबाबा मंदिर में गुरुपूर्णिमा उत्सव के दरम्यान रिकॉर्ड चढ़ावा प्राप्त हुआ है. श्री साईबाबा को गुरुदक्षिणा के तौर पर श्रद्धालुओं ने 3 दिनों में 5 करोड़ 12 लाख रुपये दान किया है. शिरडी के साई की प्रसिद्धि दूर-दूर तक है और गुरुपूर्णिमा के अवसर पर इस पवित्र धार्मिक स्थल पर लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
जानकारी के मुताबिक, तीन दिवसीय साईबाबा गुरुपूर्णिमा उत्सव के दरम्यान जो चढ़ावा प्राप्त हुआ है, उसमें हुंडी में 2 करोड़ 17 लाख 16 हजार रुपये, डोनेशन काउंटर पर 1 करोड़ 59 लाख 18 हजार रुपये, चेक DD, मनी ऑर्डर, डेबिट, क्रेडिट और ऑनलाइन के जरिये 1 करोड़ 36 लाख 38 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं. इसके अलावा, 20 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा आई है. 22 लाख रुपये का 479 ग्राम सोना और 3 लाख रुपये मूल्य की चांदी प्राप्त हुई है.
ट्रस्ट की तरफ से बताया है कि 3 दिन में देश-विदेश से 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने साईबाबा समाधि के दर्शन किए और करोड़ों रुपए की गुरुदक्षिणा अर्पित की है. गुरुदक्षिणा अर्पण करने के लिए हजारों श्रद्धालु पालकी लेकर साई दरबार पहुंचे. तीन दिनों में देश-विदेश से आए तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने साईबाबा समाधि पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और गुरुदक्षिणा के रूप में सोना, चांदी, कीमती वस्र साईबाबा के चरणों में अर्पित किए.
साईबाबा मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. एकनाथ गोंदकर ने बताया कि गुरुपूर्णिमा उत्सव के दरम्यान 3 लाख भक्तों ने बाबा के दर्शन किए हैं. इसमें 5 करोड़ 12 लाख रुपयों का चढ़ावा आया है. ये अब तक का सबसे ज्यादा चढ़ावा मिला है. उन्होंने कहा कि 2 साल से कोरोना की वजह से मंदिर में दर्शन करना बंद था. 2019 के उत्सव में 4 करोड़ 52 लाख रुपयों का चढ़ावा आया था. भक्तों ने बाबा को गुरुदक्षिणा अर्पण की है.
उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे भी श्रद्धालु हैं, जो सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर आए और साई को गुरुदक्षिणा अर्पण कर आशीर्वाद लिया. एक पुणे से आए श्रद्धालु ने बताया कि वे पालकी लेकर आए है. बाबा को परमगुरु मानते हैं. गुरुदक्षिणा के स्वरूप बाबा को पैदल चलकर प्रार्थना समर्पित की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










