
शिमलाः बच्ची के हाथ में पेंटिंग देख PM मोदी ने रुकवाई कार, और फिर...
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो के दौरान अपनी कार रकवा दी. वह एक बच्ची के पास गए, बच्ची ने पीएम मोदी को उनकी मां की पेंटिंग गिफ्ट की. शिमला के लोग पीएम को अपने बीच पाकर गदगद हो गए.
केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर शिमला में जश्न समारोह का आयोजन किया गया. इसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को शिमला पहुंचे थे.यहां पीएम ने रोड शो किया. इस दौरान लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया. शिमला के लोग पीएम मोदी को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित नजर आ रहे थे. इसी बीच हुई एक घटना से सभी का ध्यान खींचा.
रोड शो के बीच में पीएम मोदी ने अपनी कार रोकने के आदेश दिए. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी एक बच्ची के पास गए. दरअसल, उस बच्ची के हाथ में एक पेंटिंग थी, जो कि वह पीएम मोदी को भेंट करना चाहती थी.
बच्ची ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी मां की पेंटिंग गिफ्ट की. इस पर पीएम ने बच्ची से पूछा ये पेंटिंग क्या आपने बनाई है. एक पेंटिंग कितने दिन में बना लेती हो? बच्ची ने जवाब दिया कि उसने एक दिन में ये पेंटिंग बनाई है. बच्ची ने ये भी कहा कि आपकी पेंटिंग भी बनाई है, लेकिन वह डीसी की ओर से आई होगी.
पीएम ने शिमला में कहा कि खुशी के पल हिमाचल में आकर बिताने को मिलें तो इससे बेहतर कुछ नहीं है. उन्होंने कहा कि शिमला की धरती मेरी कर्मभूमि रही है. ये मेरे लिए देवभूमि है. देशवासियों से यहां से बात करना खुशी की बात है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










