
शिक्षक भर्ती घोटाले में ममता बनर्जी के भतीजे से पूछताछ, CBI दफ्तर पहुंचे अभिषेक
AajTak
पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में जांच की आंच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी तक पहुंच गई है. सीएम ममता के भतीजे से सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है. अभिषेक बनर्जी ने जांच में सीबीआई का पूरा सहयोग करने की बात कही है.
पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रहा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) एक्शन में है. सीबीआई की टीम कोलकाता स्थित दफ्तर में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से पूछताछ कर रही है. सीबीआई ने अभिषेक को समन कर 11 बजे अपने दफ्तर में पेश होने के लिए कहा था.
अभिषेक बनर्जी ने सीबीआई के नोटिस के जवाब में पत्र लिखकर राज्य में निकल रही अपनी यात्रा का हवाला दिया है. साथ ही ये भी कहा है कि वे जांच में एजेंसी का पूरा सहयोग करेंगे. अभिषेक ने साफ किया था कि वे तय तिथि और तय समय पर सीबीआई के कोलकाता दफ्तर पहुंचेंगे. अभिषेक बनर्जी तय समय पर सीबीआई के कोलकाता दफ्तर पहुंच गए.
अभिषेक बनर्जी ने पत्र लिखकर कहा था कि इन दिनों सूबे में एक यात्रा निकाल रहा हूं जो मेरा प्रोफेशनल कमिटमेंट है. इसके बावजूद तय समय पर सीबीआई दफ्तर पहुंचेंगे. उन्होंने शुक्रवार को बांकुड़ा में अपनी जन संजोग यात्रा स्थगित करते हुए सीबीआई के समन का जिक्र किया था और कहा था कि सीबीआई ने हरीश मुखर्जी रोड स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है.
अभिषेक बनर्जी ने ये भी ऐलान किया था कि 22 मई को ये यात्रा फिर से उसी जगह से शुरू होगी, जहां इसे रोका गया है. अभिषेक ने सीबीआई को गिरफ्तार करने की चुनौती भी दी थी और कहा था कि अगर उनके पास मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत हैं तो मुझे गिरफ्तार करें. उन्होंने केंद्रीय एजेंसी पर तंज करते हुए कहा था कि वे कई साल से पश्चिम बंगाल में कई मामलों की जांच कर रहे हैं.
इससे पहले, अभिषेक बनर्जी ने 18 मई को कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कोर्ट के उस आदेश को निरस्त करने की मांग की गई थी जिसमें कहा गया था कि सीबीआई और ईडी शिक्षक भर्ती घोटाले में उनसे पूछताछ कर सकती हैं. इस मामले में एक आरोपी कुंतल घोष ने दावा किया था कि केंद्रीय एजेंसियां उन पर इस घोटाले में अभिषेक का नाम लेने का दबाव बना रही हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










