
शिकायत या देंगे सफाई? CM योगी से मुलाकात के बाद अब दिल्ली दरबार में जितिन प्रसाद
AajTak
कांग्रेस से बीजेपी में आए योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के लोक निर्माण विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर धांधली का मामला सामने आया है. CM योगी आदित्यनाथ ने जितिन प्रसाद के ओएसडी अनिल कुमार पांडे के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. इधर, जितिन प्रसाद दिल्ली पहुंचे हैं और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे.
उत्तर प्रदेश में तबादले में हुई धांधली का मामला सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है. योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद विवादों के घेरे में है, क्योंकि मामला उनके विभाग पीडब्ल्यूडी से जुड़ा है. जितिन के ओएसडी अनिल कुमार पांडेय को सीएम योगी ने सिर्फ दिल्ली का रास्ता ही नहीं दिखाया बल्कि उनके खिलाफ विजिलेंस जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी सिफारिश की है. साथ ही पीडब्ल्यूडी के पांच अधिकारियों को भी सस्पेंड कर दिया है.
पीडब्ल्यूडी में एक्शन की कार्रवाई के बाद जितिन प्रसाद सीएम योगी से मिलने के बाद दिल्ली पहुंचे हैं, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. ऐसे में अमित शाह के जितिन प्रसाद क्या अपने विभाग में हुई कार्रवाई को लेकर शिकायत करेंगे या फिर पूरे मामले पर अपनी सफाई देंगे. ये सवाल इसीलिए है कि उनकी नाक के नीचे ट्रांसफर का खेल होता रहा और इसकी भनक भी उन्हें नहीं लगी या फिर उन्हें पूरे मामले की जनाकारी नहीं थी.
बता दें पीडब्लूडी विभाग में ट्रांसफर को लेकर काफी शिकायतें आई हैं, जिसके बाद से योगी सरकार एक्शन में है. योगी सरकार ने जितिन प्रसाद के पीडब्लूडी में कड़ी कार्रवाई की है. इस एक्शन से जितिन प्रसाद नाराज हैं, लेकिन उनकी नाराजगी खुलकर सामने नहीं आई है. हालांकि, उन्होंने इसी बात को लेकर मंगलवार को योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी और बुधवार को दिल्ली पहुंचे हैं.
सूत्रों के मुताबिक, जितिन प्रसाद दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं. इस दौरान माना जा रहा है कि तबादलों पर सीएम योगी की कार्रवाई और जांच के लिए गठित कमेटी को लेकर जितिन प्रसाद अमित शाह के सामने अपनी बात रख सकते हैं. जितिन प्रसाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं.
दरअसल, जितिन प्रसाद के मंत्रालय लोक निर्माण विभाग में 350 से अधिक इंजीनियरों का तबादला हुआ था. पीडब्ल्यूडी के करीब 200 अधिशासी अभियंताओं और डेढ़ सौ से अधिक सहायक अभियंताओं का तबादला किया गया है. जितिन प्रसाद के पीडब्ल्यूडी विभाग में हुए ट्रांसफर में में ऐसे-ऐसे लोगों का तबादले कर दिए गए थे, जो जिंदा भी नहीं हैं. कई कर्मचारियों का तबादला तब बहुत दूर कर दिया गया, जब वे एक-दो साल के अंदर ही रिटायर होने वाले थे.
ट्रांसफर में धांधली की शिकायत पर सीएम योगी के निर्देश पर जांच कमेटी बनी. कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी ने सभी बिंदुओं को खंगाला. समिति ने जांच के क्रम में पाया कि मंत्री जितिन प्रसाद के ओएसडी अनिल कुमार पांडे के खिलाफ कई शिकायतें हैं. ऐसे में सवाल है कि मंत्री जितिन प्रसाद पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि उनकी सिफारिश पर अपर सचिव एके पांडे को केंद्र से प्रतिनियुक्त कर यूपी लाया गया था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










