
शिंदे गुट ने जारी की 13 उम्मीदवारों की लिस्ट, शिवसेना की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी BJP की शाइना एनसी
AajTak
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना शिंदे गुट ने अपने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. इनमें से शिवसेना के 13 और सहयोगी दल के 2 उमीदवार हैं. लिस्ट में मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से शिंदे सेना गुट से भाजपा की शाइना एनसी चुनाव लड़ेंगी.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना शिंदे गुट ने अपने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. इनमें से शिवसेना के 13 और सहयोगी दल के 2 उमीदवार हैं. लिस्ट में मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से शिंदे सेना गुट से भाजपा की शाइना एनसी चुनाव लड़ेंगी. शिंदे सेना को 1 या 2 सीटें और मिल सकती हैं. बीजेपी से बातचीत अभी भी जारी है.
रविवार को एकनाथ शिंदे की शिव सेना ने 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. इस लिस्ट में संजय निरुपम को दिंडोशी और मिलिंद देवड़ा को वर्ली से टिकट दिया गया. गौर करने वाली बात है कि मिलिंद देवड़ा वर्ली विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ मैदान में होंगे.
अंधेरी पूर्वी सीट पर पूर्व बीजेपी नेता मुरजी पटेल को खड़ा किया गया है. यह सीट पहले से ही चर्चा में थी क्योंकि शिंदे ने पहले यहां से पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और एंटीलिया मामले में आरोपी प्रदीप शर्मा की पत्नी को मैदान में उतारने की योजना बनाई थी. हालांकि, बीजेपी ने इस पर जोरदार आपत्ति जताई, जिसके बाद योजना बदलनी पड़ी.
मिलिंद देवड़ा लड़ेंगे आदित्य ठाकरे के खिलाफ चुनाव मिलिंद देवड़ा को हाल ही में शिवसेना ने राज्यसभा सांसद के रूप में नामित किया था. वह अब वर्ली सीट पर आदित्य ठाकरे के खिलाफ मुकाबला करेंगे. वर्ली, जो मराठी मध्यवर्गीय, मछुआरा समुदाय और समृद्ध वर्ग का क्षेत्र है, वहां माना जा रहा है कि मिलिंद देवड़ा अपनी कुछ छाप छोड़ सकते हैं. अपने नाम के ऐलान से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर देवड़ा ने कहा था कि उनका ध्यान वर्लीकरों के लिए लंबित न्याय को पूरा करने पर है.
आदित्य ठाकरे ने कसा तंज वर्ली से मौजूदा विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि महायुति पिछले पांच सालों में मेरे खिलाफ एक भी उम्मीदवार नहीं ढूंढ पाई. हालांकि, आदित्य ने तंज कसा कि कई उम्मीदवार सिर्फ अपने प्रचार के लिए मैदान में होंगे. साथ ही, बगल के माहिम निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक सदा सरवणकर ने दावा किया कि लोग उन लोगों को वोट देंगे जो शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे की वैचारिक विरासत को आगे ले जा रहे हैं. इस बीच, आदित्य ठाकरे के सहयोगी और बांद्रा ईस्ट निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार वरुण सरदेसाई ने कहा कि हम यह चुनाव उद्धव ठाकरे को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने के लिए लड़ रहे हैं.
एकनाथ शिंदे समेत राज्य के कई बड़े नेताओं ने किया नामांकन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने सोमवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कोपरी-पचपखड़ी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भर दिया है. ये सीट ठाणे जिले में आती है. नामांकन के दौरान बेटे ऋत्विक और परिवार के सदस्य मौजूद थे. नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने घर में पूजा अर्चना की.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










