
'शाहरुख ने कहा था प्लीज मेरे बेटे का जेल में ध्यान रखना', व्हाट्सएप चैट दिखाकर समीर वानखेड़े ने किया दावा
AajTak
आर्यन खान को ड्रग्स केस में सलाखों के पीछे डालने वाले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर रहे समीर वानखेड़े विवादों में हैं. जब आर्यन जेल की सलाखों के पीछे कैद थे, तब शाहरुख खान और समीर वानखेड़े के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत हुई थी. दोनों के बीच क्या बात हुई उसका अब खुलासा हुआ है.
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में सलाखों के पीछे डालने वाले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर रहे समीर वानखेड़े विवादों में हैं. उनपर पैसों की आड़ में आर्यन खान को जबरन ड्रग्स केस में फंसाने का आरोप है. जब आर्यन इस केस की वजह से जेल में थे, तब शाहरुख खान और समीर वानखेड़े के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत हुई थी. दोनों के बीच क्या बात हुई उस चैट का अब खुलासा हुआ है.
समीर वानखेड़े ने कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में एक्टर संग हुई बातचीत को रिवील किया है. उनका दावा है ये मैसेजेस शाहरुख ने उन्हें भेजे थे. इनमें शाहरुख ने वानखेड़े से बार-बार बेटे आर्यन का जेल में ध्यान रखने की अपील की है. एक्टर ने कई दफा वानखेड़े से गुजारिश करते हुए लिखा- प्लीज आर्यन पर थोड़ा नरम रहना.
शाहरुख ने समीर वानखेड़े से क्या बातचीत की?
व्हाट्सएप चैट में शाहरुख ने लिखा- मैं पूरी कोशिश करूंगा कि आर्यन खान ऐसा इंसान बनेगा जिसपर आपको और मुझे गर्व होगा. ये घटना उसकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित होगी. इसका मैं आपको भरोसा दिलाता हूं. हमें ईमानदार और मेहनती युवाओं की जरूरत है जो देश को आगे लेकर जा सकें. आपने और मैंने अपनी जिम्मेदारी निभा दी है जिसे आगे की जनरेशन फॉलो करेगी. ये हमारे हाथ में है हम भविष्य के लिए उनमें बदलाव लाएं. आपके सपोर्ट और दयालुता का एक बार फिर से शुक्रिया अदा करता हूं.
भगवान आपका भला करे. मुझे आपसे पर्सनली मिलने आना पड़ेगा, ताकि मैं आपसे गले मिल सकूं. प्लीज मुझे बताएं जब आपको सुविधा हो. मेरी मदद कोशिश करने के लिए शुक्रिया. आपका हमेशा आभारी रहूंगा.
इंशाअल्लाह. मैं सही में सोचता हूं कि आपने अपनी आधिकारिक क्षमता के हिसाब से पूरी कोशिश की होगी. मैं एक पिता के तौर पर भी यही सोचता हूं. लेकिन कभी कभी हमारे बेस्ट एफर्ट भी काफी नहीं होते. धैर्य जरूरी है. शुक्रिया. प्यार शाहरुख खान.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










