
शाहरुख खान की KKR का हेड कोच बनेगा ये पूर्व क्रिकेटर, रोहित-गंभीर संग रही है खास जुगलबंदी
AajTak
आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और वो आठवें स्थान पर रही थी. खराब प्रदर्शन के बाद हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने टीम से अलग होने की घोषणा की थी.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए मिनी ऑक्शन 13 से 15 दिसंबर के बीच होने की संभावना है. मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों को अपने रिटेंशन लिस्ट 15 नवंबर तक सौंप देनी है. आईपीएल से पहले सपोर्ट स्टाफ में भी फेरबदल देखने को मिल रहे हैं. न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलिमसन को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रणनीतिक सलाहकार बनाया था. वहीं साईराज बहुतुले पंजाब किंग्स (PBKS) के स्पिन बॉलिंग कोच बने थे.
अब शाहरुख खान की सह-मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है. टीम इंडिया के लिए खेल चुके अभिषेक नायर टीम के हेड कोच बनेंगे. नायर पूर्व विकेटकीपर चंद्रकांत पंडित की जगह लेने जा रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद कोच के पद से हटने का फैसला किया था. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक नायर को पिछले ही हफ्ते इस बारे में बता दिया गया था. केकेआर की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है.
अभिषेक नायर को जब पिछले साल भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच के पद से हटा दिया गया था, तो उन्हें केकेआर ने अपने सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया था. नायर उससे पहले भी केकेआर के साथ काम कर चुके थे. उनकी टीम इंडिया के मौजूदा कोच गौतम गंभीर और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ अच्छी जुगलबंदी रही है. आईपीएल 2024 में जब केकेआर ने खिताब जीता था, तो गंभीर इस टीम के मेंटर थे और नायर ने असिस्टेंट कोच की भूमिका निभाई थी. फिर गंभीर और नायर ने टीम इंडिया में भी साथ काम किया.
'हिटमैन' ने अभिषेक नायर के साथ की कड़ी ट्रेनिंग
अभिषेक नायर वही शख्स हैं, जिन्हें रोहित शर्मा की फिटनेस को निखारने का श्रेय दिया जाता है. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले नायर संग कड़ी ट्रेनिंग की थी और लगभग 11 किलो वजन कम किया. नायर को खिलाड़ियों की स्काउटिंग और उनके प्रदर्शन को उभारने की क्षमता के लिए जाना जाता है. नायर ने रोहित के अलावा कई अन्य खिलाड़ियों की फिटनेस सुधारने और प्रदर्शन को निखारने में अहम भूमिका निभाई है. इसमें केएल राहुल का नाम भी शामिल है.
यह भी पढ़ें: वड़ापाव को NO, बॉडीबिल्डर की तरह ट्रेनिंग... रोहित ने कैसे घटाया 11 किलो वजन? अभिषेक नायर ने बताया

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










