
शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के बाद ममता सरकार का एक्शन, दो पुलिस अफसरों का हुआ ट्रांसफर
AajTak
सुंदरबन के किनारे में स्थित संदेशखाली गांव लगभग दो महीनों से सुर्खियों में बना हुआ है. यहां की महिलाओं ने शाहजहां शेख और उसके करीबियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. साथ ही गांव के लोगों ने शेख पर जमीनें हड़पने का आरोप भी लगाया है.
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से निलंबित नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के बाद ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल पुलिस के दो अफसरों को बशीरहाट जिले से हटा दिया है. शाहजहां शेख पर संदेशखाली की महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बंगाल सरकार ने शुक्रवार को डायरेक्टर ऑफ इंटेलिजेंस ब्यूरो (डीआईबी) के डीएसपी सुजीत कुमार मंडल और इंस्पेक्टर काजल बनर्जी को उनके पद से हटा दिया गया है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पद से हटाने के बाद डीएसपी सुजीत कुमार मंडल को रानीगंज पुलिस थाने में तैनात किया गया है. जबकि, इंस्पेक्टर काजल बनर्जी का स्टेट सीआईडी में ट्रांसफर कर दिया गया है.
बैरकपुर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर राकेश चटर्जी को सुजीत मंडल की जगह भेजा गया है. बशीरहाट के साथ-साथ राकेश चटर्जी हिंगलगंज और हेमनगर पुलिस थाने को भी सुपरवाइज करेंगे. वहीं, काजल बनर्जी की जगह रक्तिम चटोपाध्याय को भेजा गया है. चटोपाध्याय इससे पहले पूर्ब वर्धमान जिले में सर्कल इंस्पेक्टर थे.
सुंदरबन के किनारे में स्थित संदेशखाली गांव लगभग दो महीनों से सुर्खियों में बना हुआ है. यहां की महिलाओं ने शाहजहां शेख और उसके करीबियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. साथ ही गांव के लोगों ने शेख पर जमीनें हड़पने का आरोप भी लगाया है.
इस साल 5 जनवरी को ईडी की टीम शाहजहां शेख के घर पर छापामारी करने गई थी. तब ईडी की टीम पर हमला हुआ था. उसके बाद से ही शाहजहां शेख फरार था. बीते हफ्ते कलकत्ता हाईकोर्ट ने 7 दिन के अंदर शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था. इसके बाद गुरुवार को 55 दिन से फरार शाहजहां शेख गिरफ्तार हुआ था. फिलहाल स्थानीय कोर्ट ने शाहजहां को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










