
शाहजहांपुर में पिता की लाइसेंसी बंदूक से शख्स ने खुद को मारी गोली, आर्थिक तंगी से था परेशान
AajTak
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में शुक्रवार को 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने पिता की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से खुद को गोली मार ली. एएसपी (ग्रामीण) दीक्षा भावरे ने बताया कि ये घटना जिले के उमरसंडा गांव में हुई. मृतक का नाम पवन वर्मा है. उसने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में शुक्रवार को 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने पिता की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से खुद को गोली मार ली. एएसपी (ग्रामीण) दीक्षा भावरे ने बताया कि ये घटना जिले के उमरसंडा गांव में हुई. मृतक का नाम पवन वर्मा है. उसने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों के बयानों का हवाला देते हुए एसपी ने कहा कि पवन वर्मा शराब पीने का आदी था. वो काफी आर्थिक तंगी से गुजर रहा था. उसके पिता का दिल की बीमारी का इलाज चल रहा है, जिसके लिए उसे हर हफ्ते बरेली के एक अस्पताल में जाना पड़ता था. पवन ने अपनी खेती की जमीन पर करीब 4 लाख रुपए का कर्ज भी लिया था. चिकित्सा व्यय और कर्ज के बोझ ने उसे इस हद तक परेशान कर दिया था.
बताते चलें कि 16 अप्रैल को भी शाहजहांपुर में हत्या और उसके बाद आत्महत्या का मामला सामने आया था. यहां एक व्यक्ति ने अपनी बहू की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. आरोपी शराब पीने का आदी था. उसका अपने बहू के साथ अक्सर विवाद होता रहता था. पुलिस ने ससुर और बहू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था.
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि ये घटना जिले के कांट थाना क्षेत्र के हाथीपुर कुरिया गांव में हुई. इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. वहां जाने पर पहले ये पता चला कि आरोपी राजपाल सत्या (70) ने अपनी बहू सुमित्रा (30) की हत्या कर दी है. इसके बाद वो अपने घर से फरार हो गया है. पुलिस ने जब आसपास जांच की तो देखा कि आरोपी का शव एक बागीचे में पेड़ से लटक रहा था.
एसपी ने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी था. संभवत: पीड़िता से उसका झगड़ा हुआ था. गुस्से में आकर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक महिला सुमित्रा का पति ट्रक चालक है. वो वारदात के समय घर पर नहीं था. दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हत्या के लिए इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
पिछले महीने भी शाहजहांपुर में इसी तरह का एक मामला सामने आया था. यहां रोजा थाना अंतर्गत एक गांव में 36 साल के एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद को भी फांसी लगा ली. ये घटना मानपुर चचरी गांव में हुई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि आरोपी राजीव कुमार ने तीन बेटियों 12 साल की स्मृति, 9 साल की कीर्ति और 7 साल की प्रगति और 5 साल के बेटे ऋषभ की हत्या कर दी.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








