
शारीरिक शोषण, गैंगस्टर्स और रिश्वत... दो पुलिसवालों की आत्महत्या ने खोल दी सिस्टम की पोल!
AajTak
हरियाणा पुलिस के दो सीनियर अफसरों की आत्महत्याओं ने पूरे सिस्टम को झकझोर दिया है. आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार और एएसआई संदीप लाठर की मौतों के बाद पुलिस महकमे में जातीय भेदभाव, भ्रष्टाचार, वसूली और गैंगस्टर से संबंधों के आरोप उभरकर सामने आए हैं. लगातार सामने आ रहे नए खुलासों से मामला सिर्फ प्रशासनिक नहीं, बल्कि राजनीतिक भूचाल का रूप ले चुका है.
हरियाणा के 2 सीनियर पुलिस अफसरों के सुसाइड ने पूरे पुलिस तंत्र को हिला दिया है. इन दोनों घटनाओं ने पुलिस डिपार्टमेंट के भीतर जातीय भेदभाव, करप्शन, जबरन वसूली और गैंगस्टर से कनेक्शन के आरोपों को जन्म दिया है. इन दोनों घटनाओं ने न सिर्फ प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है, बल्कि इसका राजनीतिक रंग भी गहराता जा रहा है.
ये कहानी सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के सुसाइड से शुरू हुई थी. इसमें नया मोड़ तब आया जब एक अन्य पुलिस अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक (ASI) संदीप लाठर ने खुद को गोली मार ली. लाठर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे.
बढ़ते दबाव और विपक्षी हमलों के बीच हरियाणा की भाजपा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया. डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया. साथ ही रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजरानिया को पदस्थापित किया गया है. ये वही दो अधिकारी हैं जिनका नाम आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में लिया था. पूरन कुमार की मौत के बाद अब ये मामला न केवल प्रशासनिक बल्कि राजनीतिक तूफान का रूप ले चुका है.
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि दलित अधिकारी पूरन कुमार को लगातार जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया. इस मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं.
पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए 29 सितंबर की उस सुबह पर लौटना होगा, जब वाई. पूरन कुमार ने कथित रूप से खुद को गोली मारकर अपनी जान ले ली थी और अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ गए थे, जिसने हरियाणा पुलिस तंत्र को हिला दिया.
29 सितंबर को तबादले का आदेश

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










