
शायद मर जाऊंगी... बाथरूम में फंसी महिला ने लिपस्टिक से दीवार पर लिखा 'आखिरी मैसेज'
AajTak
54 साल की एक महिला बाथरूम में नहाने गई थी. नहाने के बाद जब उसने बाहर आने के लिए दरवाजा खोला तो वह जाम हो गया. बाथरूम के दरवाजे का लॉक जाम होने के कारण महिला अंदर ही फंस गई. उसने अपने बचने की उम्मीद खो दी थी. इसलिए उसने लिपस्टिक से दीवार पर अपनी वसीयत लिख डाली.
एक महिला अपने ही घर के बाथरूम में फंस गई. वह तीन दिन तक बाथरूम में लॉक रही. उसने अपने बचने की उम्मीद खो दी थी. महिला ने लिपस्टिक से दीवार पर अपनी वसीयत भी लिख दी थी, ताकि मरने के बाद उसके परिजन संपत्ति को बराबर बांट ले. लेकिन फिर चमत्कार हो गया.
दरअसल, थाईलैंड में रहने वाली 54 साल की एक महिला बाथरूम में नहाने गई थी. नहाने के बाद जब उसने बाहर आने के लिए दरवाजा खोला तो वह जाम हो गया. बाथरूम के दरवाजे का लॉक जाम होने के कारण महिला अंदर ही फंस गई.
द मिरर के मुताबिक, महिला चौथी मंजिल पर अकेले रहती थी. इसलिए उसकी चीख-पुकार किसी को सुनाई नहीं दी. रात भर वह मदद के लिए पुकारती रही. इसी तरह तीन दिन बीत गए और महिला बाथरूम में ही फंसी रही. उसने मान लिया था कि अब वह नहीं बच पाएगी.
ऐसे में महिला ने लिपस्टिक से बाथरूम की दीवार पर अपनी वसीयत लिख डाली, ताकि उसके मरने के बाद परिजन संपत्ति का बंटवारा कर सके. इसके साथ उसने अपने करीबी लोगों के लिए एक आखिरी मैसेज भी दीवार पर लिखा. 54 वर्षीय महिला ने लिखा था- 'मैं जिंदा रहने के लिए नल का पानी पी रही हूं और अगर यह खत्म हो जाता है तो मैं शायद मर जाऊंगी. मैं मदद के लिए चिल्ला रही थी, लेकिन कोई नहीं आया.'
इस तरह महिला को बचाया गया
22 अगस्त को बाथरूम में फंसी महिला तीन दिन बीत जाने के बाद भी बाहर नहीं आ सकी. ऐसे में जब महिला से कोई संपर्क नहीं हुआ तो परिजनों को उसकी चिंता हुई. इसके बाद महिला की बहन ने पुलिस से संपर्क किया. बहन के मुताबिक उसने सैकड़ों बार फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











