
शादी से पहले दोस्तों को शराब की पार्टी... सात फेरे लेने की जगह युवक सीधे पहुंच गया जेल
AajTak
बिहार में शराबबंदी है. ऐसे में एक युवक ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए दिल्ली में शराब की बोतल खरीदी और घर के लिए ट्रेन से चल पड़ा, लेकिन बीच रास्ते में उसे अरेस्ट कर लिया गया.
विवाह से पहले दोस्तों को शराब की पार्टी, जश्न, डांस... बिहार के खगड़िया में एक युवक ने कुछ ऐसा ही दोस्तों के लिए सरप्राइज प्लान बनाया था. इसके लिए उसने पूरी तैयारी भी की, लेकिन एक चूक उसे भारी पड़ गई. दुल्हन के साथ सात फेरे लेने से पहले वह सीधे जेल पहुंच गया.
हैरान कर देने वाला पूरा मामला कुछ ऐसा है. बिहार में खगड़िया के दिवाकर कुमार की शादी 13 जून को होनी थी. वह दिल्ली से शादी के लिए खगड़िया स्थित घर ट्रेन से निकल पड़ा. बिहार में अभी शराबबंदी है और वहां शराब बेचना-खरीदना कानूनन अपराध है. ऐसे में दोस्तों को शराब की पार्टी देने के लिए उसने योजना बनाई. उसने दिल्ली में शराब की बोतल खरीदी और उसे बैग में रख लिया.
ट्रेन से आते वक्त मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जब उसकी जांच की गई तो उसके पास से शराब की बोतल बैग में मिली. दिवाकर ने अपनी दलील में कहा कि वह अपनी शादी के लिए जा रहा है और वहां दोस्तों को पार्टी देने के लिए शराब ले जा रहा है. वह कोई शराब कारोबारी नहीं है, लेकिन जीआरपी ने उसकी कोई बात नहीं मानी और उसे अरेस्ट कर लिया.
रेल थाना के दारोगा भवेश कुमार ने बताया कि रेल पुलिस की विशेष टीम छपरा से जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन से आ रही थी. मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर संदेह होने पर एक शख्स की छानबीन में उसके बैग से शराब की बोतल बरामद हुई. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि शादी में दोस्तों को पार्टी देने के लिए वह शराब ले जा रहा था. उसने शादी की कार्ड भी दिखाया. फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








