
'शादी से पहले...', चार बच्चों की जान लेने वाली पूनम की मां आई सामने, किया बड़ा दावा
AajTak
पानीपत में पकड़ी गई साइको किलर पूनम के मामले में अब उसकी मां सुनीता देवी सामने आई हैं. उन्होंने कहा कि शादी से पहले पूनम बिल्कुल सामान्य थी और किसी बच्चे को कभी नुकसान नहीं पहुंचाया. सुनीता का कहना है कि बेटी में ये बदलाव शादी के बाद आए. साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर पूनम ने गलत किया है तो वह सजा भुगतेगी.
हरियाणा के पानीपत में पकड़ी गई साइको किलर पूनम मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है. पहली बार पूनम की मां सुनीता देवी ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है. सुनीता देवी का कहना है कि उनकी बेटी शादी से पहले बिल्कुल सामान्य थी और ऐसा कोई व्यवहार कभी सामने नहीं आया था.
सुनीता देवी ने बताया कि पूनम का स्वभाव हमेशा शांत रहा. गांव, गली और रिश्तेदारों में भी कभी किसी ने पूनम की कोई शिकायत नहीं की. उनका कहना है कि अगर पूनम के अंदर कोई बीमारी या मानसिक समस्या होती, तो परिवार इलाज करवाता. लेकिन शादी से पहले ऐसी कोई बात कभी दिखी ही नहीं. सुनीता का कहना है कि लोगों से पूछ कर देख लो, किसी बच्चे को नुकसान पहुंचाने की कोई घटना पहले नहीं हुई.
साइको किलर पूनम की मां का बयान
मां सुनीता ने साफ कहा कि उनकी बेटी को जो भी हुआ, वह शादी के बाद हुआ. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पूनम ऐसी थी, तो उसने शादी से पहले किसी बच्चे को क्यों नहीं मारा. उनका कहना है कि शादी के बाद ही बेटी में बदलाव आए होंगे, क्योंकि पहले तक वह बिल्कुल ठीक थी.
सुनीता देवी ने यह भी कहा कि अगर पूनम ने सच में ऐसा अपराध किया है, तो वह सजा से नहीं बचेगी. अगर मेरी बेटी ने यह सब किया है तो उसे सजा भुगतनी होगी. हम उसके गलत को सही नहीं कहेंगे.
पूनम के गलत को सही नहीं कहेंगे

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










