
शादी से एक दिन पहले जिम ट्रेनर की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस के लिए पहेली बना ये मर्डर केस
AajTak
बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को साउथ दिल्ली के देवली एक्सटेंशन इलाके में जिम ट्रेनर को चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि उस रात 12.30 बजे राजू पार्क इलाके में एक मर्डर के संबंध में एक पीसीआर कॉल पुलिस को मिली थी.
Gym Trainer Murder Mystery: दिल्ली में एक जिम ट्रेनर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. एक दिन बाद ही उसकी शादी होनी थी. मरने वाले जिम ट्रेनर की पहचान गौरव सिंघल के रूप में हुई है. उसके शादीवाले घर में अचानक मातम पसर गया. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. लेकिन अभी तक कत्ल की वजह और मकसद का पता नहीं चल पाया है.
दिल्ली पुलिस के एक अफसर ने इस मर्डर केस के बारे में पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि 29 साल का गौरव सिंघल एक जिम ट्रेनर था. वो दिल्ली के देवली एक्सटेंशन इलाके में रहा करता था. गुरुवार को उसकी शादी होनी थी. उसके घर पर मेहमान और रिश्तेदार मौजूद थे.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि जिम ट्रेनर गौरव सिंघल की हत्या बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को साउथ दिल्ली के देवली एक्सटेंशन इलाके में उसके घर चाकू से गोदकर की गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस रात 12.30 बजे राजू पार्क इलाके में एक मर्डर के संबंध में एक पीसीआर कॉल पुलिस को मिली थी.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हमले के बाद गौरव सिंघल के परिवार के सदस्य उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अफसर ने कहा कि हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है. उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए एम्स शवगृह में रखवा दिया गया है. अब पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










