
शादी से इनकार पर नाराज शख्स ने मचाया कोहराम, मंगेतर के मां-भाई को सुलाया मौत की नींद
AajTak
उत्तर प्रदेश के बरेली में अपनी शादी टूटने से परेशान होकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उस महिला की मां और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. ये घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को घटी है. पुलिस आरोपी इज्जतनगर के असिहाबाद निवासी संजीव कुमार की तलाश कर रही है.
उत्तर प्रदेश के बरेली में हत्या की दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है. गणतंत्र दिवस की शाम जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में मां और बेटे की हत्या के बाद सनसनी फैल गई. हत्यारोपियों ने दोनों के शव को एक नर्सरी में फेंक दिया. उसके बाद फरार हो गए. इस वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया. इस मामले की जांच की गई तो पता चला कि मृतक महिला की बेटी के मंगेतर ने उनकी हत्या कराई है.
जानकारी के मुताबिक, बरेली के थाना इज्जत नगर क्षेत्र के बड़ा बाईपास किनारे लालपुर डोहरा गांव में हत्या की वारदात हुई है. मृतक महिला के पति का आरोप है एक लड़के के साथ उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता कुछ दिन पहले तय किया था. उनकी सगाई हो गई थी. लेकिन लड़के व्यवहार से दुखी होकर उन लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया. इससे नाराज होकर बेटी के मंगेतर ने उनकी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी. वारदात के वक्त डोहरा गांव के रहने वाली मीना (45) और उसका बेटा नेत्रपाल (23) नर्सरी में थे.
दोनों नर्सरी का काम देख रहे थे. 6 महीने पहले ही उन लोगों ने नर्सरी शुरू की थी. इस दौरान महिला का पति किसी काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था. देर रात करीब 9:45 बजे नर्सरी के बाहर चाय बेचने वाला नर्सरी के अंदर आया. अंदर का नाजारा देख कर वो दंग रह गया. उसने नेत्रपाल का खून से लथपथ शव देखा. मौके पर आस-पास के लोग भी जमा हो गए. इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में ले लिया.
पुलिस अधीक्षक (शहर) राहुल भाटी ने कहा कि डोहरा गांव के रहने वाले भुप राम और मीना ने अपनी बेटी की शादी मीरगंज के रहने वाले संजीव कुमार तय की थी. लेकिन कुछ दिन बाद ही रिश्ता टूट गया, जिसको लेकर दोनों परिवारों में विवाद और लड़ाई भी हुआ. मृतिका के परिजनों का कहना है कि तभी से लड़का पक्ष रंजिश रख रहा था. इसी को लेकर लड़के वालों ने मां और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. जांच में ये भी सामने आया है कि पहले बेटे नेत्रपाल की हत्या की गई और फिर उसकी मां को मारा गया.
पुलिस के मुताबिक, मृतक नेत्रपाल और उसकी मां मीना को बहुत बेरहमी से सिर में गोली मारी गई है. इसके बाद उनके शवों को वहीं नर्सरी में फेंककर हत्यारोपी फरार हो गए. इस हत्याकांड की जांच एसपी सीटी की देखरेख में हो रहा है.परिवार की तरफ से जिन-जिन लोगों पर शक जाहिर किया जा रहा है, उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. मुख्य आरोपी संजीव कुमार की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










