
शादी से इनकार करने पर लड़की से रेप, जन्मदिन के मौके पर अश्लील वीडियो किया वायरल
AajTak
लड़के ने हैवानियत की सभी सीमा उस वक्त पार कर दी जब युवती के जन्मदिन के मौके पर ही रेप के वीडियो को वायरल कर दिया. लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक घिनौनी घटना सामने आई है. शादी से इनकार करने पर कथित तौर पर एक युवक ने बदला लेने के लिए पहले लड़की से बलात्कार किया और फिर उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. (सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं) इतना ही नहीं लड़के ने हैवानियत की सभी सीमा उस वक्त पार कर दी जब युवती के जन्मदिन के मौके पर ही रेप के वीडियो को वायरल कर दिया. लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला चंद्रपुर का है जहां एक युवती ने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद आरोप है कि युवक लड़की को किसी बहाने जंगल में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. इतना ही नहीं आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










