
शादी समारोह में बदशामों और पुलिस के बीच चलीं गोलियां, 3 आरोपी गिरफ्तार...लूट की गाड़ियां बरामद
AajTak
अमृतसर पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने SHO पर गोलियां चलाईं. इसके बाद अपराधियों और पुलिस के बीच क्रॉस फायरिंग शुरू हो गई. पुलिस ने यह भी बताया कि दूल्हा और दुल्हन दोनों के परिवार अपराधियों को नहीं जानते थे.
पंजाब के अमृतसर में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक दो पक्षों के बीच फायरिंग होने लगी. दरअसल, यह बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि 3 वांटेड क्रिमिनल्स तरनतारन रोड पर वरपाल गांव में स्थित हाईफाई रिसॉर्ट में शादी अटेंड करने जा रहे हैं. पुलिस ने उन्हें रास्ते में पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे भागने लगे.
पुलिस ने अपराधियों को विवाह स्थल तक दौड़ाया, इस दौरान वे बचने की फिराक में शादी समारोह में घुस गए. अमृतसर पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने SHO पर गोलियां चलाईं. इसके बाद अपराधियों और पुलिस के बीच क्रॉस फायरिंग शुरू हो गई. पुलिस ने यह भी बताया कि दूल्हा और दुल्हन दोनों के परिवार अपराधियों को नहीं जानते थे. डीएसपी सुच्चा सिंह ने बताया कि पुलिस ने सभी तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है.
तीनों गिरफ्तार बदमाश हाईवे पर गाड़ियां लूटते थे
गनीमत रही कि क्रॉस फायरिंग दौरान शादी समारोह में उपस्थित किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. डीएसपी सुच्चा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया, 'तीनों वांटेड अपराधियों ने बंदूक की नोंक पर कई वारदातों को अंजाम दिया है. इन्हीं लोगों ने टांगरा से एक वर्ना कार लूटी थी. इसके बाद इन्होंने फिर एक कार की छिनैती की. आज इनके शादी समारोह में होने की सूचना मिली.'
पुलिस ने रिसॉर्ट की पार्किंग से लूटी कारें बरामद कीं
डीएसपी के मुताबिक तीनों आरोपी हाईफाई रिसॉर्ट पीछे कार पार्किंग के पास थे, तभी पुलिस ने इनको घेरा लिया. उन्होंने बताया कि अपराधियों के द्वारा गन पॉइंट पर छीनी गईं कारें, इसी रिसॉर्ट की पार्किंग में खड़ी थीं. पुलिस ने जब इन्हें पकड़ा तो इनके पास से हथियार भी बरामद हुए. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ये आरोपी हाईवे पर गाड़ियों की छिनैती करते थे. पुलिस के मुताबिक उसे इनके गैंग में कुछ और लोगों के शामिल होने का शक है. इस बारे में पूछताछ चल रही है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









