
शादी में दुल्हन की सहेलियों को देख छूटी मेहमानों की हंसी, बोले- गजब जुगाड़ है
AajTak
चीन के एक शादी समारोह में जब दुल्हन के साथ उसकी सहेलियों की एंट्री हुई तो लोग हैरान रह गए. इन ब्राइड्समेड्स को देखकर मेहमानों की तो हंसी ही छूट गई. शादी के एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है और लोग इसपर ढेरों कमेंट कर रहे हैं.
पश्चिमी देशों में शादियों में ब्राइड्समेड्स की अहम भूमिका होती है. ये दुल्हन के साथ रहने वाली कुछ कुवांरी लड़कियां होती हैं. आम तौर पर दुल्हन की सहेलियां ही ब्राइड्समेड्स बनती हैं. लेकिन हाल में चीन के हेनन प्रांत में जब एक लड़की की शादी हुई तो ब्राइड मेड्स मिलना मुश्किल हो गईं क्योंकि लड़की की एक भी सहेली नहीं थी बल्कि उसके सारे दोस्त लड़के ही थे.
तीन ब्राइड मेड्स पहुंचीं लेकिन कुछ गड़बड़ थी
ऐसे में जब उसकी शादी हुई तो वहां तीन ब्राइड मेड्स पहुंची तो लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए. क्योंकि इनमें कुछ तो गड़बड़ थी. इन सभी ने फुल स्लीव्स वाले गुलाबी गाउन पहने थे. शादी के दौरान शूट किए गए इनके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए तो लोग हंस पड़े.
जुगाड़ से बनाई ब्राइडमेड्स
दरअसल, लड़कियों के कपड़ों में ये दुल्हन के लड़के दोस्त थे क्योंकि उसकी कोई सहेली तो थी ही नहीं. सबने गाउन पहनकर लंबे बालों वाले विग लगाए हुए थे. यकीनन शादी में पहुंचे लोगों ने इस जुगाड़ को तुरंत पकड़ लिया होगा और उन्हें भी हंसी आ गई होगी. इन ब्राइड्समेड्स के बॉडी लैंग्वेज से ही सच पता लग जा रहा था.
इनमें से एक को देखकर तो लग रहा है कि वह लड़कियों के कपड़ों में खड़ा बड़ा शर्मिंदा हो रहा है. कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि वे दुल्हन के भाई हो सकते हैं जो उसकी मदद कर रहे होंगे, जबकि अन्य ने कहा कि उन्हें इसके लिए पैसे मिले होंगे.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











