
शादी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर इंटरनेशनल पैरा वेटलिफ्टर की बारातियों ने कर दी हत्या
AajTak
भिवानी में शादी समारोह से लौटते समय रोहतक के पैरा वेटलिफ्टिंग इंटरनेशनल खिलाड़ी रोहित की दर्जनभर बारातियों ने लाठी–डंडों और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी. महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करना रोहित को भारी पड़ गया. गंभीर हालत में PGIMS रोहतक में भर्ती रोहित ने आज दम तोड़ दिया. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
हरियाणा में एक अंतरराष्ट्रीय पैरा वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी की हत्या ने पूरे रोहतक और भिवानी ज़िले को झकझोर दिया है. रोहतक के गांव हिमायूंपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा वेटलिफ्टर रोहित की देर रात भिवानी में शादी समारोह से लौटते समय दर्जनभर से ज्यादा बारातियों ने लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी. रोहित को गंभीर हालत में कल रात पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था, जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
शादी में शामिल होने गया था वेटलिफ्टर रोहित
घटना शुक्रवार रात की है, जब रोहित अपने दोस्त जतिन के साथ भिवानी के गांव रिवाड़ी खेड़ा में उनकी बहन की ननद के विवाह समारोह में शामिल होने गया था. इसी दौरान बारात में शामिल नशे में धुत्त युवक लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और गाली-गलौज कर रहे थे. रोहित और जतिन ने विरोध किया, तो उनका बारातियों से झगड़ा हो गया, लेकिन परिजनों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया.
छेड़छाड़ का विरोध करने पर बारातियों ने पीटा
हालांकि मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. रात करीब 12 बजे जब रोहित अपनी Scorpio (HR-77 D 5491) से लौट रहा था, तभी रिवाड़ी खेड़ा–बामला रेलवे फाटक के पास राहुल तिगड़ाना और उसके 15-20 साथियों ने रोहित की गाड़ी को घेर लिया. गाड़ी रोककर उन्होंने रोहित पर बेरहमी से हमला किया. लाठी, डंडों, लोहे की रॉड और नुकीले हथियारों से कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल रोहित को पहले कदम अस्पताल भिवानी, और फिर वहां से रेफर कर PGIMS रोहतक में भर्ती कराया गया. आज सुबह उपचार के दौरान रोहित की मौत हो गई.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








