
शादी, मारपीट और जबरन अबॉर्शन... नायब तहसीलदार पति ने फैशन डिजाइनर पत्नी पर किए ऐसे सितम
AajTak
लड़की का इल्जाम है कि दीपक के अन्य महिलाओं से भी रिश्ते हैं और उसने खुद दीपक को कई महिलाओं से अलग-अलग वक्त पर बात करते हुए पकड़ा है. दीपक की इस हरकत का विरोध करने पर वो धीरे-धीरे हिंसक हो गया और उसने अपनी पत्नी के साथ बदतमीजी और मारपीट शुरू कर दी.
दिल्ली पुलिस के एक एसीपी की बेटी फैशन डिजाइनर थी. यूपी में नायब तहसीलदार के ओहदे पर तैनात में दीपक जुरैल से उसकी नई-नई शादी हुई थी. शादी के कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन आरोप है कि धीरे-धीरे दीपक और उसके घरवालों ने लड़की को दहेज के लिए कुछ इस कदर सताना शुरू कर दिया कि जीते जी लड़की की जिंदगी नरक बन गई. नई जिंदगी का सपना लिए जिसने खुद को एक नए परिवार में एडजस्ट करना शुरू किया था, वो सारे सपने एक ही झटके में चकनाचूर हो गए.
फिलहाल, हालत ये है कि फैशन डिजाइनर लड़की अपने पति दीपक और ससुर राजकुमार जुरैल के खिलाफ दहेज के लिए सताने, मारपीट करने, जबरन अबॉर्शन करवा देने समेत कई संगीन इल्जा़मों के साथ इंसाफ की लड़ाई लड़ रही है और पति और ससुर अदालत से जमानत खारिज होने के बाद फिलहाल फरार चल रहे हैं.
दरअसल, दिल्ली पुलिस के एसीपी की बेटी की शादी 3 दिसंबर 2023 संभल में तैनात दीपक से हुई थी. शादी में लड़की के घरवालों ने अपनी हैसियत के हिसाब से ससुरालवालों को दान दहेज भी दिया था, लेकिन कहानी में सबसे अफसोसनाक मोड़ तब आया, जब लड़की को अपने पति दीपक के बारे में एक ऐसा सच पता चला, जिसे शायद ही कोई लड़की कुबूल कर पाए.
लड़की का इल्जाम है कि दीपक के और भी महिलाओं से रिश्ते हैं और उसने खुद दीपक को कई महिलाओं से अलग-अलग वक्त पर बात करते हुए पकड़ा है. दीपक की इस हरकत का विरोध करने पर वो धीरे-धीरे हिंसक हो गया और उसने अपनी पत्नी के साथ बदतमीजी और मारपीट शुरू कर दी. हद तो तब हो गई, जब पिछले 17 अक्टूबर को उसने कुछ डॉक्टरों से मिलीभगत कर पत्नी की प्रेग्नेंसी टर्मिनेट करवा दी.
इसके बाद उसके पिता और दीपक ने अपने एक सहकर्मी के साथ मिलकर पत्नी को बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया. इससे पहले दीपक और उसके घरवाले लड़की और उसके एसीपी पिता से 20 लाख रुपये दहेज के तौर पर लाने के लिए दबाव बना रहे थे.
इस कहानी का एक और हैरान करने वाला पहलू ये है कि दीपक ने अपने घर में अलग-अलग जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए थे. इल्जाम है कि इसके बाद वो अपनी पत्नी के साथ किसी ऐसी जगह पर बदतमीजी करता, जहां कैमरा नहीं होता और फिर आराम से कैमरे की रेंज में आ जाता, जब गुस्से में पत्नी दीपक के साथ लड़ती तो वो सारी चीजें दीपक कैमरे में रिकॉर्ड कर लेता था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










