
शादी नहीं की तो नाराज हुई प्रेमिका, प्रेमी की डॉक्टर पत्नी को लगा दिया HIV वाला इंजेक्शन
AajTak
आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक महिला डॉक्टर को एचआईवी वाला इंजेक्शन लगा दिया गया. क्योंकि महिला डॉक्टर ने एक महिला के पूर्व प्रेमी से शादी कर ली थी. ऐसे में महिला ने डॉक्टर को सबक सिखाने के लिए ऐसा किया.
आंध्र प्रदेश के कुरनूल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने एक डॉक्टर को HIV का इंजेक्शन लगा दिया. मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. बताया जा रहा है कि महिला ने जिस महिला डॉक्टर को एचआईवी का इंजेक्शन लगाया वह उसके पूर्व प्रेमी की पत्नी है.
एक्सीडेंट कराया, फिर मदद की और लगा दिया इंजेक्शन
आरोपियों की पहचान कुरनूल की रहने वाली बी बोया वसुंधरा (34), अडोनी के एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स कोंग ज्योति (40) और उसके दो बच्चों के रूप में हुई है. जिनकी उम्र 20 साल के आसपास है. महिला ने तीन लोगों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी. पुलिस ने बताया कि उन्हें 24 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था.
यह भी पढ़ें: 'मिलने नहीं आओगी तो...', पूर्व प्रेमी ने किया शादीशुदा महिला से रेप, फिर 6 दोस्तों के हवाले किया; सिद्धार्थनगर में घिनौनी वारदात
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एक सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों से HIV संक्रमित खून के सैंपल लिए थे. वहीं जब संक्रमित लोगों ने सैंपल लिए जाने का कारण पूछा तो उनसे कहा गया कि सैंपल एक रिसर्च के लिए लिया जा रहा है.
पुलिस के मुताबिक आरोपी का दावा है कि उसने संक्रमित खून को एक रेफ्रिजरेटर में स्टोर किया था और बाद में उसी सैंपल को पीड़ित को इंजेक्ट कर दिया. पुलिस ने बताया महिला डॉक्टर ने उसके प्रेमी से शादी कर ली थी. जिसे वह स्वीकार नहीं कर पा रही थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










