
शादी के बाद विजय के घर में यूं हुआ रश्मिका का स्वागत, गृह प्रवेश का वीडियो हो रहा वायरल
ABP News
Rashmika-Vijay: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हाल ही में एक दूसरे संग शादी रचाई है. अब रश्मिका ने खास अंदाज से अपने ससुराल में एंट्री ली है, जिसकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इन दिनों हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है. उदयपुर में शाही अंदाज में सात फेरे लेने के बाद दोनों ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है. शादी की रस्में पूरी होते ही ये स्टार कपल अपने नए घर पहुंचा.
रश्मिका और विजय ने अपने सपनों के आशियाने में पूरे रीति-रिवाज और जश्न के माहौल के बीच एंट्री की. सोशल मीडिया पर रश्मिका के गृह प्रवेश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं. फैंस इस खास पल को देखकर काफी एक्साइटेड हैं और दोनों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.
शादी के बाद रश्मिका ने अपने पति विजय संग यूं किया गृहप्रवेशइस वीडियो में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक साथ घर में कार से उतरते नजर आ रहे हैं. रश्मिका मंदाना लाल रंग के आउटफिट में दिख रहे हैं और विजय देवरकोंडा का भी देसी अंदाज देखने को मिल रहा है. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के इस वीडियो ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है. फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
A post shared by Rakesh_miracle (@rakesh_miracle_pspk)













