
शादी के बाद 'महाभारत' की 'द्रौपदी' ने शादी के बाद छोड़ी एक्टिंग, पति ने बनाया पाई-पाई का मोहताज, अब हैं पॉलिटिशियन
ABP News
महाभारत में द्रौपदी की भूमिका निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली रूपा गांगुली किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. रूपा आज जिस मुकाम पर हैं, उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और स्ट्रगल है.
रूपा गांगुली ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में पार फिल्म से की थी. इसके बाद उन्हें कई हिंदी और बंगाली फिल्मों में देखा गया. हालांकि, उनके करियर को नई दिशा मिली बीआर चोपड़ा के महाभारत के जरिए. इस शो में उन्होंने द्रौपदी का रोल प्ले किया था.
अपनी एक्टिंग से इस किरदार में उन्होंने ऐसी जान डाली की रातों-रात टीवी की स्टार बन बैठीं. इस शो को 36 साल हो चुके हैं, लेकिन अभी भी लोग द्रौपदी की भूमिका निभाने वाली रूपा को नहीं भूले हैं. लेकिन, बहुत कम लोग जानते होंगे कि रूपा की पर्सनल लाइफ काफी दर्द भरी रही.
पति पर हो गई थीं डिपेंड
रूपा ने 1992 में ध्रुब मुखर्जी के संग शादी कर दी थी, उसके बाद उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया. रूपा ने बाद में खुलासा किया था कि उनके पति ने दवाब डाला था कि वो एक्टिंग छोड़ दें और घर पर ही रहें. नवभारत टाइम्स के अनुसार रूपा गांगुली ने अपना दर्द जाहिर करते हुए कहा था कि एक्टिंग छोड़ने के बाद वो अपने पति पर डिपेंड रहा करती थीं.













