
शादी के बाद कयामत बना हनीमून , 6 हफ्तों में खत्म हो गई दूल्हा-दूल्हे की जिंदगी
AajTak
हनीमून के दौरान प्री-मैरीटल दोस्ती को लेकर हुए विवाद ने बेंगलुरु के नवदंपती की जिंदगी उजाड़ दी. यह शादी 6 हफ्ते भी नहीं टिक पाई. पहले गणवी ने आत्महत्या की, फिर पति सूरज शिवन्ना ने नागपुर में फांसी लगा ली. दहेज उत्पीड़न के आरोप और प्रत्यारोप के बीच जांच दो राज्यों में चल रही है, जबकि दोनों परिवार शोक में डूबे हुए हैं.
बेंगलुरु के नवविवाहित जोड़े सूरज शिवन्ना और गणवी की शादी के महज छह हफ्तों के भीतर सामने आई घटनाओं ने दो परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनीमून के दौरान एक प्री-मैरीटल दोस्ती को लेकर उपजे विवाद ने हालात को इस कदर बिगाड़ा कि पहले गणवी ने आत्महत्या कर ली और कुछ दिन बाद उनके पति सूरज शिवन्ना ने नागपुर के एक होटल में फांसी लगा ली.
35 साल के सूरज बेंगलुरु के विजय नगर इलाके में रहने थे और एक ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस के फ्रेंचाइज़ी मालिक थे, जबकि गणवी MBA ग्रेजुएट थीं. दोनों की शादी 29 अक्टूबर को बेंगलुरु में अरेंज्ड सेरेमनी में हुई. परिजनों के अनुसार, शादी भव्य थी, लेकिन गणवी इस रिश्ते को लेकर खुश नहीं थी और हनीमून के दौरान श्रीलंका में एक पुराने रिश्ते को लेकर तीखी बहस हुई. पांच दिन में ही दंपती बेंगलुरु लौट आए.
गणवी की आत्महत्या के बाद सूरज ने नागपुर में दी जान
घर लौटने के बाद परिवार की मध्यस्थता भी नाकाम रही. उसी रात गणवी अपने पिता के घर चली गईं और कुछ घंटों बाद फांसी लगाकर जान दे दी. उनके परिजनों ने सूरज और उसके परिवार पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया. इसके बाद विरोध-प्रदर्शन भी हुए.
दूसरी ओर, सूरज के परिवार ने दहेज आरोपों से इनकार किया और कहा कि उन पर भारी दबाव बना. सूरज, उनकी मां जयन्ती और भाई संजय 23 दिसंबर को बेंगलुरु छोड़कर हैदराबाद होते हुए नागपुर पहुंचे. सोंनेगांव थाना क्षेत्र के एक होटल में शुक्रवार देर रात ठहरे. आधी रात के बाद सूरज ने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली. उनकी मां जयन्ती ने भी आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन उनकी जान बच गई.
हनीमून विवाद में तबाह दो परिवार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










