
शादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने हत्या कर दफनाया शव
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर में प्रेमी ने एक प्रेमिका की हत्या कर शव को रिसॉर्ट में दफना दिया था. युवती प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी. इस वजह से उसकी हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि प्रेम-प्रसंग के दौरान युवती गर्भवती भी हो गई थी. तब प्रेमी ने उसका गर्भपात करवा दिया था.
नागपुर 24 वर्षीय एक युवती का शव रामटेक के अंबाला के पास आमगांव परिसर की टेकरी से बरामद किया गया. प्रेमी महेश केशव वलसकर ने 17 अगस्त को उसकी हत्या कर शव को टेकरी पर जमीन में दफना दिया था.
पुलिस के मुताबिक महेश वलसकर और युवती के बीच प्रेम संबंध थे. महेश ने अपनी दूध पाउडर बनाने की कंपनी में प्रिया को 6 साल पहले काम पर रखा था. युवती गोधानी में अपने परिवार से अलग रहती थी. महेश ने रामटेक में रिसॉर्ट का कारोबार भी शुरू किया था. युवती यहां भी अक्सर यहां आया करती थी. प्रेम संबंधों के चलते वह गर्भवती हो गई. तब महेश ने उसका गर्भपात करा दिया था.
युवती 16 अगस्त से लापता थी. उसका फोन भी बंद आ रहा था. उसकी मां ने गोधनी में उसके कमरे पर पहुंची तो कमरा बंद होने पर मां ने मनकापुर थाने में बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. जांच पड़ताल में पुलिस महेश तक पहुंची. पुलिस ने महेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया.
पूछताछ में महेश ने बताया कि युवती उस पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी. अंबाला स्थित रिसॉर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद युवती का शव जमीन में दफना दिया गया था. जिसे पुलिस ने बुधवार को बाहर निकाला.
बुधवार को नागपुर पुलिस ने युवती का जमीन में दफनाया हुआ शव बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी महेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच मानकापुर पुलिस की टीम कर रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










