
शादी करो, प्रॉपर्टी भी नाम करो... प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने कर दी हत्या, आरोपी ने खुद बताई पूरी कहानी
AajTak
महाराष्ट्र के पालघर जिले (Palghar) में शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी (Lover) ने प्रेमिका की हत्या कर दी. महिला की पहचान न हो सके, इसको लेकर सिर काटकर लाश नदी में फेंक दी. पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव की शिनाख्त कराई और इनपुट के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
महाराष्ट्र के पालघर (Palghar) में हुई एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने सोलापुर और धुले जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि महिला एक युवक के साथ रिलेशन में थी. उसने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया और प्रॉपर्टी भी नाम करने को कहा तो प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को अरेस्ट कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा कि 7 फरवरी को वैतरणा नदी में महिला का सिर कटा हुआ शव मिला था. शुरू में उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी. महिला के दाहिनी बांह पर 'ममता' शब्द लिखा हुआ था. वह चांदी की अंगूठियां पहने थी. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था.
जांच पड़ताल के बाद पुलिस को पता चला कि चांदी की अंगूठियां धुले की एक दुकान से खरीदी गई थीं. इसके बाद जांच आगे बढ़ी और महिला की शिनाख्त धुले के शिरपुर की रहने वाली 32 वर्षीय ममता पावरा के रूप में हुई.
यह भी पढ़ें: Fatehpur: प्रेम प्रसंग में बेटी ने की आत्महत्या, बदनामी के डर से घरवालों ने लाश घर में छुपाई, बदबू आने पर किया ये काम
पुलिस ने इनपुट के आधार पर हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें सोलापुर से 45 वर्षीय गोविंद यादव और धुले के शिरपुर से महेश रवींद्र बडगुजर को पुलिस ने पकड़ा. पुलिस ने बताया कि महिला आरोपी गोविंद यादव के साथ रिलेशन में थी. पूछताछ के दौरान पता चला कि वह गोविंद यादव पर शादी करने और संपत्ति उसके नाम करने के लिए दबाव डाल रही थी.
शादी की बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच विवाद हुआ. यही हत्या का कारण बना. आरोपी गोविंद यादव ने ममता की हत्या की साजिश रची. इसके लिए उसने अपने सहयोगी महेश रवींद्र बडगुजर को भी साथ ले लिया. दोनों ने महिला की हत्या कर शव वैतरणा नदी में फेंक दिया था. पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










