
शादीशुदा नौकरानी ही चोर: मां-बहन के साथ Ex MLA के बंगले से उड़ाए ₹13.5 लाख, करवाचौथ पर शॉपिंग की और बॉयफ्रेंड को भी भेजे
AajTak
MP पुलिस के मुताबिक, नौकरानी तनु शर्मा शादीशुदा है, लेकिन उसका एक बॉयफ्रेंड भी है. तनु ने चोरी के रुपये उसे ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे. तनु और उसकी बहन पलक शर्मा ने चोरी के रुपये अपनी मां को भी दिए थे.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व विधायक सविता दीवान के रिवेरा टाउन स्थित बंगले में लाखों की चोरी की मास्टरमाइंड घरेलू नौकरानी और उसकी बहन निकली.
कमला नगर पुलिस के मुताबिक, पूर्व विधायक सविता दीवान ने थाने में रिपोर्ट लिखवाई थी कि जब वह परिवार के साथ मनाली घूमने गई थी तो उसी दौरान उनके बंगले से एक ब्रीफकेस में रखे 15 लाख रुपये में से करीब साढ़े तेरह लाख रुपये चोरी हो गए और ब्रीफकेस में सिर्फ डेढ़ लाख रुपये ही बचे हैं.
शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु की तो पाया कि घर में कोई तोड़फोड़ नहीं हुई और न ही कोई खिड़की या दरवाजा टूटा मिला. सिर्फ ब्रीफकेस में रखे रुपये चोरी हुए हैं.
फरियादी ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले तनु शर्मा नाम की एक घरेलू नौकरानी को काम पर रखा है. इसके बाद पुलिस ने जब तनु से पूछताछ की तो उसने पुलिस को पहले गुमराह किया लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया.
तनु ने यह भी बताया कि उसकी बहन और उसका बॉयफ्रेंड भी इस चोरी को योजना में शामिल थे. वहीं, चोरी के रुपयों में तनु ने अपनी मां को भी शामिल किया था. तनु ने बताया कि उसके साथ उसकी छोटी बहन पलक शर्मा भी चोरी करने आई थी. दोनों पिछले डेढ़ महीने से सविता दीवान के घर में रखे ब्रीफकेस से धीरे-धीरे रुपये चोरी कर रहे थे. हमने चोरी का हिस्सा अपनी मां सोना शर्मा और रीवा निवासी बॉयफ्रेंड निखिल पटेल को भी दिया था.
इस कबूलनामे के बाद मामले में धारा 137(2), 306 बीएनएस का इजाफा करते हुए चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इनसे अब तक 06 लाख 30 हजार रुपये नगदी और चोरी के रुपयों से खरीदा हुआ 01 लाख 70 हजार रुपये का घरेलू सामान जब्त किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










