
शादीशुदा गर्लफ्रेंड को उसके बच्चे के सामने 16 बार चाकू से गोदा, सहमे बेटे ने खुद को अलमारी में बंद किया
AajTak
मध्य प्रदेश के बैतूल में शादीशुदा गर्लफ्रेंड की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी. प्रेमी ने प्रेमिका के मासूम बेटे के सामने ही उसपर चाकू से हमला कर दिया. उस पर 16 वार किया गया. हत्या करने के बाद आरोपी प्रेमी फरार हो गया.
मध्य प्रदेश के बैतूल में प्रेम प्रसंग के चलते एक शादीशुदा महिला को उसके मासूम बच्चे के सामने उसके प्रेमी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. महिला की मौत हो गई. उसके शरीर पर आरोपी ने 16 बार चाकू मारा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, बैतूल के सारणी में सोमवार दोपहर एक प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी. 2 साल से चल रहे प्रेम प्रसंग को खत्म करने की प्रेमिका ने बात की तो प्रेमी ने प्रेमिका के मासूम बेटे के सामने ही उसपर चाकू से हमला कर दिया. उस पर 16 वार किया गया. हत्या करने के बाद आरोपी प्रेमी फरार हो गया.
यह घटना देखकर मासूम बेटा डर गया और खुद को अलमारी में बंद कर लिया. बताया जा रहा है कि संदीप साहू नामक व्यक्ति ने 26 वर्षीय रुबीना की हत्या कर दी. दिनदहाड़े चाकू से गला रेतकर महिला की हत्या कर देने से शहर में सनसनी मच गई है. इस हत्याकांड को मृतिका रुबीना के मासूम बच्चे ने अपनी आंखों से देखा.
सारणी टीआई रत्नाकर हिंग्वे का कहना है कि संदीप साहू सोमवार दोपहर बाद रुबीना के घर पहुंचा और उस पर चाकू से कई वार किए गले समेत अन्य स्थानों पर चाकू के 16 निशान पाए गए हैं. गंभीर हालात में रुबीना को घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस इस घटना को प्रेम प्रसंग को लेकर होना बता रही है.
मृतिका रुबीना और संदीप का 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, क्योंकि रुबीना का बेटा बड़ा हो रहा था इसलिए उसने संदीप से प्रेम प्रसंग को खत्म करने की बात कही. इस पर संदीप ने चाकू से 16 बार कर रुबीना की हत्या कर दी. मृतिका के पति आसिफ अली ने बताया कि संदीप 2 सालों से रुबीना को परेशान कर रहा था.
आसिफ अली ने कहा कि 6 माह पहले भी संदीप ने रुबीना का सर फोड़ दिया था, जिसकी शिकायत सारणी थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण हम मोहल्ला छोड़ दूसरे मोहल्ले में आ गए थे, आज संदीप आया और बेटे के सामने रुबीना की चाकू मारकर हत्या कर दी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










