
शादियों ने DJ लगाकर करते थे चोरी, ऐसे पड़के गए दो शातिर चोर
AajTak
बाराबंकी में पुलिस ने दो ऐसे शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो गांव में DJ लगाने के दौरान चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. पुलिस ने इसके पास से लाखों कीमत के जेवरात, नकद, बाइक बरामद की है. दोनों चोरों को जेल भेज दिया गया है.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा है. वो बड़े ही शातिराना अंदाज में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. इसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. आरोपी अमित शादियों में DJ लगाने का काम करता है. इस दौरान वह अन्य घरों की रेकी करता था.
पुलिस ने बताया कि चोरों के इस गैंग ने गांव चिरैधापुरवा में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इसमें उन्होंने काफी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुराई थी. इसके अलावा एक माह पहले ग्राम अम्बौर थाना सफदरगंज के कई दुकानों और घरों में चोरी की थी. इसकी शिकायत भी दर्ज कराई गई थी. आरोप मोटर साइकिल की नंबर प्लेट बदलकर भी चोरी करते थे.
पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया
अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र ने बताया कि आरोपी अमित पर गैंगेस्टर एक्ट भी लगा है. वह जमानत पर रिहा था और अपने साथियों के साथ मिलकर गांवों में डीजे लगाना का काम करता था. इसी दौरान घरों की रेकी कर चोरी करता था.
पुलिस ने इसके पास से लाखों कीमत के जेवरात, नकद, बाइक बरामद की है. दोनों चोरों को जेल भेजा जा रहा है. बता दें, हाल ही में फतेहपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के घर धावा बोलकर सात लाख की नकदी समेत 11 लाख के सामान उड़ा ले गए.
मौके पर डॉग स्क्वॉयड बुलाया गया, मगर चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका. इसके अलावा चोरों ने मोहम्मदपुर खाला थाना के फतेहपुरवा गांव में बुधवार की रात चोरों ने पांच घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










