
शशि थरूर ने सीजफायर पर BJP सरकार का सपोर्ट कर कांग्रेस को ही कठघरे में खड़ा कर दिया?
AajTak
शशि थरूर कांग्रेस के सांसद होकर भी मुश्किलें राहुल गांधी की ही बढ़ा रहे हैं. पहलगाम हमले से लेकर ऑपरेशन सिंदूर और फिर सीजफायर तक शशि थरूर के बयान से फजीहत तो कांग्रेस की ही हो रही है.
शशि थरूर कांग्रेस को पहले जोर के झटके धीरे से देते थे, अब ये काम वो जोर जोर से करने लगे हैं. जो बातें राहुल गांधी बीजेपी नेताओं के मुंह से भी नहीं सुनना पसंद करते होंगे, शशि थरूर लगातार सुनाते जा रहे हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा होते ही देश की आबादी का एक बड़ा तबका बीजेपी की केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति नाराजगी प्रकट करने लगा था, तभी कांग्रेस की तरफ से 1971 की जंग और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के रूप में सोशल मीडिया पर पेश किया जाने लगा.
तभी कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 1971 और 2025 की परिस्थितियों में फर्क समझाने लगे, कांग्रेस की खूब फजीहत करा दी.
और, जब राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर संसद के दोनो सदनों का विशेष सत्र बुलाये जाने की मांग कर रहे हैं, शशि थरूर सीजफायर का महत्व और जरूरत समझाने लगे हैं.
अब तो लगता है कांग्रेस नेता उदित शशि थरूर के बारे में बहुत गलत भी नहीं बोल रहे थे. पहलगाम हमले में खुफिया चूक पर उनके बयान को लेकर हाल ही में उदित राज ने शशि थरूर से पूछ लिया था, वो बीजेपी के प्रवक्ता हैं क्या?
सीजफायर में अमेरिकी दखल हुई है क्या?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










