
शर्मसार कर देने वाली घटना... महिला को निर्वस्त्र कर जंजीरों से बांधा और फिर डंडा लेकर सड़क पर दौड़ाया
AajTak
एक शादीशुदा महिला के अन्य शादीशुदा व्यक्ति से प्रेम संबंध थे. इसको लेकर ससुरालवालों ने महिला को बुरी तरह प्रताड़ित किया. यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है.
गुजरात के दाहोद में मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल हुआ है. एक महिला को अर्धनग्न करके जंजीरों से बांधकर दौड़ाया गया. इस मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, यह वीडियो तीन दिन पुराना है. जिले के संजेली तहसील के एक गांव में अपने प्रेमी से मिलने गई शादीशुदा महिला को उसके ससुराल वालों ने पकड़ लिया और प्रेमी के घर से बाहर निकालकर कपड़े फाड़े और अर्ध नग्न किया. इसके बाद जंजीर से हाथ-पैर बांधकर पूरे गांव में दौड़ाया था.
दाहोद के एसपी राजदीप सिंह झाला ने बताया कि एक शादीशुदा महिला के अन्य शादीशुदा व्यक्ति से प्रेम संबंध थे. इसको लेकर ससुरालवालों ने महिला को बुरी तरह प्रताड़ित किया. यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 महिला और 4 पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में चार नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है. साथ ही पुलिस ने इस केस में आईटी एक्ट की धाराएं लगाकर इस वीडियो को वायरल करने वालों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कर ली है.
एसपी का कहना है कि किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना सही नहीं है और इसीलिए आईटी एक्ट की धारा 66(E), 67 का इस्तेमाल किया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










