
शर्मनाक! रेप के बाद गर्भवती हुई कैंसर पीड़ित नाबालिग लड़की, कीमो ट्रीटमेंट के दौरान चला पता
AajTak
महाराष्ट्र के बदलापुर पूर्वी थाना क्षेत्र में कैंसर पीड़ित लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है. कीमो ट्रीटमेंट के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि लड़की गर्भवती है. फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.
महाराष्ट्र के बदलापुर पूर्वी थाना क्षेत्र में कैंसर से पीड़ित 13 साल की लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. मामले का पता कीमो ट्रीटमेंट के दौरान चला. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार, कैंसर से पीड़ित नाबालिग लड़की इलाज के लिए बिहार राज्य से महाराष्ट्र के बदलापुर में आई थी.
लड़की के परिजनों के लिए एक परिचित ने बदलापुर में रहने की व्यवस्था की थी और इलाज में भी मदद कर रहा था. इसी बीच परिचित ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया. जिससे वह गर्भवती हो गई. कैंसर पीड़िता को जब कीमो ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया तो गर्भवती होने का पता चला.
यह भी पढ़ें: ससुराल पहुंचे जीजा ने साली से किया रेप... बेगूसराय में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़ित परिवार की शिकायत पर बदलापुर पूर्वी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही आरोपी परिचित को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. सहायक पुलिस आयुक्त शैलेश काले ने बताया कि कैंसर पीड़ित एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है. पीड़ित परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. लड़की बिहार से अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए आई है मामले में आगे की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










