
शर्मनाक! महिला को दिया झील में कूदने का चैलेंज, डूबने लगी तो भाग निकली यूट्यूबर, VIDEO
AajTak
नताली रेनॉल्ड्स नाम की एक सोशल मीडिया स्ट्रीमर एक अजनबी महिला को टेक्सास की एक झील में कूदने के लिए कहने के कारण मुसीबत में आ गई हैं. उसने वीडियो के लिए जो किया वह जानलेवा था.
आजकल लोग सोशल मीडिया के लिए खुद की या किसी और की जान से खिलवाड़ करने में नहीं चूकते. हाल में रेडिट पर ऐसा ही एक डरा देने वाला वीडियो वायरल हुआ है. नताली रेनॉल्ड्स नाम की एक सोशल मीडिया स्ट्रीमर एक अजनबी महिला को टेक्सास की एक झील में कूदने के लिए कहने के कारण मुसीबत में आ गई हैं.
रेनॉल्ड्स एक लाइव स्ट्रीम को शूट कर रही थीं. यहां उन्होंने महिला को झील में कूदने के लिए 20 डॉलर ऑफर किए. स्विमिंग ने जानते हुए भी महिला कूद गई. लेकिन जब वह डूबने लगी और मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगी तो रेनॉल्ड्स को अहसास हुआ कि उसने कितनी बड़ी गड़बड़ कर दी है. तभी वह वहां से भाग निकली.
आखिर में फायर फाइटर् को बुलाया गया और उन्होंने महिला को झील से बाहर निकाला. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि महिला ठीक है या नहीं. लेकिन रेनॉल्ड्स ने जो किया उससे लोग नाराज हैं. वह उसे भला बुरा कह रहे हैं और कह रहे हैं कि उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए. यह पहली बार नहीं है जब रेनॉल्ड्स अपनी हरकत के कारण परेशानी में आई हों. वह पहले भी ऐसा कर चुकी हैं.
घटना के डरा देने वाला वीडियो रेडिट पर वायरल है और लोग इसपर ढेरों कमेंट कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि - तुम यूट्यूब के लिए किसी की जान ले लोगी क्या? एक अन्य ने लिखा- ऐसे लोगों के लिए महिला की जान की कोई कीमत ही नहीं है. एक यूजर ने लिखा- ये केवल एक बिगड़ैल लड़की है जो लोगों का अटैंशन पाने के लिए किसी की जान से खिलवाड़ कर रही है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









