
शराब मार्केट के विस्तार की योजना बना रही जम्मू-कश्मीर सरकार? जानिए CM उमर ने क्या कहा
AajTak
जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि 15 फरवरी को जारी जम्मू-कश्मीर आबकारी नीति के मुताबिक, 305 दुकानों (शराब की दुकानों) को ई-नीलामी के लिए रखा गया था और बोली प्रक्रिया के खत्म होने के बाद, 271 दुकानें सफल एच1 बोलीदाताओं को आवंटित की गईं.
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में शराब को लेकर राजनीतिक उथल-पुथल मचा हुआ है. अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक शेख खुर्शीद ने कहा, "शराब पर प्रतिबंध विवाद और गरमाने वाला है, क्योंकि उमर अब्दुल्ला सरकार शराब पर बैन के लिए हो रहे शोर के बीच शराब मार्केट के विस्तार की योजना बना रही है."
उमर अब्दुल्ला सरकार ने नई शराब की दुकानों के विवाद पर बयान देते हुए किसी भी नए लाइसेंस की नीलामी से इनकार किया है.
विपक्ष इसे सरासर झूठ कह रहा है क्योंकि नीलाम की जाने वाली दुकानों की पूरी लिस्ट नई आबकारी नीति में है, जो उमर अब्दुल्ला सरकार का 15 फरवरी का आदेश है. अगर एनसी शराब पर प्रतिबंध के पक्ष में है, तो सीएम नीलामी क्यों नहीं रोक सकते.
उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार द्वारा कोई नई शराब की दुकानें आवंटित नहीं की जा रही हैं और केवल पहले से आवंटित दुकानों की ही नीलामी की जा रही है.
मुख्यमंत्री का यह बयान उन रिपोर्ट्स के बाद आया है, जिनमें कहा गया है कि सरकार ने जम्मू-कश्मीर में 83 नई शराब की दुकानों के लिए बोलियां शुरू की हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










