
शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में हुई बहस, एक ने पीट-पीटकर की दूसरे की हत्या
AajTak
महाराष्ट्र के हिंगोली में शराब पीने के दौरान दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसके बाद एक दोस्त ने दूसरे की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में शराब पीने को लेकर हुई बहस के बाद एक शराबी ने नशे में धुत होकर अपने ही दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मामला कलमनूरी थाना क्षेत्र का है.
पुलिस के मुताबिक, कलमनूरी के रहने वाले शेख रौफ का अपने साथी शेख अकबर के साथ शराब पीने के दौरान ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया. गुस्से में आकर अकबर ने डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और मौक़े से फरार हो गया.
हत्या कि जानकारी मिलने के बाद कलमनूरी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक के साथ उसके साथी का झगड़ा शराब पीने को लेकर ही हुआ था. इस मामले में पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर हत्या के आरोपी शेख अकबर को गिरफ्तार कर लिया है.
फरीदाबाद में 150 रु नहीं देने पर दोस्त ने कर दी थी हत्या
बता दें कि बीते महीने हरियाणा के फरीदाबाद में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था जहां ढाबे पर खाना खाने के बाद दोस्त ने 150 रुपये नहीं लौटाए तो दूसरे दोस्त ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. पुलिस के मुताबिक 30 जनवरी को खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात हुई थी. मामले की शिकायत मृतक के पिता ने की थी.
उन्होंने पुलिस को बताया था कि 29 जनवरी की रात करीब 8 बजे उनका 26 वर्षीय बेटा दलीप काम से लौटकर घर आया और पास के एक ढाबे से खाना लाने की बात कह कर निकला था, लेकिन 30 जनवरी की सुबह दलीप की लाश ढाबे से कुछ दूरी पर पुलिया के पास मिली. परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










