
शराब घोटाले में पहली बार पंजाब एंगल, गोवा के AAP नेता का बयान... केजरीवाल की रिमांड के लिए ED ने दी ये दलीलें
AajTak
कोर्ट ने गुरुवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सीएम केजरीवाल की 5 दिन की ईडी रिमांड मंजूर कर दी. ईडी ने कोर्ट से 7 दिनों की रिमांड की मांग की थी. इस दौरान दो पक्षों ने मजबूती से अपनी-अपनी दलीलें रखीं. एक तरफ केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी पर सवाल उठाए तो वहीं ईडी ने कोर्ट से कहा कि अभी केजरीवाल से पूछताछ बाकी है.
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से गुरुवार को भी राहत नहीं मिली. कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सीएम केजरीवाल की 5 दिन की ईडी रिमांड मंजूर कर दी. ईडी ने कोर्ट से 7 दिनों की रिमांड की मांग की थी. इस दौरान दो पक्षों ने मजबूती से अपनी-अपनी दलीलें रखीं. एक तरफ केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी पर सवाल उठाए तो वहीं ईडी ने कोर्ट से कहा कि अभी केजरीवाल से पूछताछ बाकी है.
ईडी ने कोर्ट में जो रिमांड कॉपी पेश की, इसमें गोवा और पंजाब से भी इस मामले के लिंक का जिक्र किया गया है. ईडी के मुताबिक इससे पहले जो कोर्ट से 7 दिन की रिमांड मिली थी, उसमें 5 दिन तक अरविंद केजरीवाल के बयान दर्ज किए गए. अभियुक्त और पूरे मामले के मास्टरमाइंड के रूप में केजरीवाल के बयान 23 से लेकर 27 मार्च तक दर्ज किए गए. इनके अलावा 3 और लोगों के बयान भी इसी संदर्भ में दर्ज किए गए. इनमें मनीष सिसोदिया के पूर्व सचिव सी अरविंद भी शामिल हैं. उनको ही अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में उनके घर पर GoM की रिपोर्ट का मसौदा दिया गया.
गोवा के AAP उम्मीदवार से हुई पूछताछ
ईडी ने कोर्ट में बताया कि गोवा में आम आदमी पार्टी के एक उम्मीदवार के भी बयान दर्ज किए गए हैं, जिसने बताया कि गोवा में चुनाव के पूरे खर्च का हिसाब किताब आम आदमी पार्टी का दिल्ली ऑफिस रख रहा था. उनको खर्च के लिए नकद रकम दी जा रही थी. 21 मार्च को केजरीवाल की गिरफ्तारी के दौरान उनकी पत्नी का एक फोन जब्त किया गया. उसके डेटा की जांच चल रही है. केजरीवाल के पास से 4 डिजिटल डिवाइस मिले हैं. उनके वो पासवर्ड नहीं बता रहे हैं. उनका कहना है कि वो ये सब अपने वकील से पूछकर बताएंगे. दरअसल, एजेंसी ने दलील दी है कि आम आदमी पार्टी ने शराब नीति के लिए साउथ की शराब कंपनी से ली 100 करोड़ की रिश्वत में से 45 करोड़ का इस्तेमाल गोवा चुनाव में किया था.
केजरीवाल के विजिटर डेटा का इंतजार
ईडी की रिमांड कॉपी के मुताबिक केजरीवाल ने अपने आईटीआर, चल और अचल संपत्तियों की जानकारी अभी तक नहीं दी है. उनसे सीएम ऑफिस का विजिटर रजिस्टर भी मांगा गया तो उन्होंने बताया कि वहां ऐसा कोई रजिस्टर मेंटेन नहीं होता. हमें बताया गया कि सीएम से मिलने का ऑनलाइन पोर्टल है और रजिस्ट्रेशन है. उसकी जानकारी का इंतजार है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










