
शराब घोटाले के दो आरोपियों को कोर्ट से मिली राहत, रिहाई के आदेश
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले के अभियुक्त बिनॉय बाबू को जमानत पर रिहा किए जाने का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि अभी तो ट्रायल भी शुरू नहीं हुआ है. ऐसे में 13 महीने जेल में रहना लंबा समय है.
आबकारी घोटाले के अभियुक्तों के लिए शुक्रवार का दिन ट्रायल कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक राहत भरा रहा. दो अभियुक्तों अरुण रामचंद्र पिल्लई को राउज एवेन्यू कोर्ट से तो बिनॉय बाबू को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली. ये अलग बात है कि दोनों को मिली राहत अलग अलग स्तर की रही. दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्र पिल्लई को पत्नी के खराब स्वास्थ्य के आधार पर पांच दिन की हिरासत पैरोल पर रिहा किए जाने का आदेश दे दिया.
कोर्ट ने आरोपी की उस अर्जी पर ये राहत दी है जिसमें दावा किया गया था कि उसकी बीमार पत्नी की सर्जरी किए जाने की आवश्यकता है. ईडी ने दावा किया था कि आरोपी बीआरएस पार्टी की एमएलसी और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता का करीबी सहयोगी है. पिल्लई शराब घोटाला गिरोह का कथित सरगना भी है.
सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले के अभियुक्त बिनॉय बाबू को जमानत पर रिहा किए जाने का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि अभी तो ट्रायल भी शुरू नहीं हुआ है. ऐसे में 13 महीने जेल में रहना लंबा समय है. आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शराब कंपनी पेरनोड रिकार्ड के कार्यकारी बिनॉय बाबू को 13 महीने बाद सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने कहा कि इतने लंबे समय तक जेल में नही रखा जा सकता जबकि मुकदमे का ट्रायल शुरू होने में अभी भी काफी वक्त है.
बिनॉय बाबू सीबीआई के मामले में सरकारी गवाह भी हैं. जबकि ईडी के पास दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वो आरोपी है. पिछली सुनवाई में बाबू के वकील सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे ने कहा था कि बाबू के पास योग्यता यानी मेरिट के आधार पर नियमित जमानत का अच्छा मामला है. उन्होंने अदालत से उनकी याचिका पर जल्द सुनवाई की गुहार लगाई थी. साल्वे ने कहा था कि वह 10 महीने से जेल में है. अब मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत पर बाहर हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










