
शराब कंपनी के ठिकानों पर ED का छापा, इंडस्ट्रियल वेस्ट को बोरवेल से जमीन के अंदर डालने का आरोप
AajTak
माल्ब्रोस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की जीरा तहसील स्थित फैक्ट्री द्वारा इंडस्ट्रियल वेस्ट को बोरवेल के जरिए जमीन में डालने से आसपास के भूजल और मिट्टी के प्रदूषित होने को लेकर कई गांवों के किसानों ने लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन भी किया था और प्रशासन से फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.
प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को फिरोजपुर जिले में मिट्टी और भूजल को प्रदूषित करने के मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत पंजाब स्थित एक शराब कंपनी के ठिकानों की तलाशी ली. जांच एजेंसी ने पंजाब, दिल्ली और मध्य प्रदेश में शराब कंपनी माल्ब्रोस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के सात परिसरों पर छापेमारी की. इस कंपनी पर शराब व्यवसायी दीप मल्होत्रा और गौतम मल्होत्रा और उनके परिवार का स्वामित्व और नियंत्रण है.
ईडी सूत्रों ने बताया कि माल्ब्रोस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ओएसिस समूह की कंपनियों का हिस्सा है. आरोप है कि शराब कंपनी की एक फैक्ट्री इंडस्ट्रियल वेस्ट को बोरवेल के माध्यम से जमीन में डाल रही थी, जिससे फिरोजपुर जिले की जीरा तहसील में स्थित इस फैक्ट्री के 4 किलोमीटर के दायरे में मिट्टी और भूजल प्रदूषित हो गया. इस मसले को पार्लियामेंट के जीरो ऑवर में उठाया गया था, जिसके बाद सेंट्रल पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड और सेन्ट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड ने तहसील जीरा की इस फैक्ट्री का इंस्पेक्शन भी किया था.
पंजाब पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड ने कंपनी के खिलाफ क्रिमिनल कंप्लेंट भी दर्ज की थी. पीएमएलए 2002 (Prevention of Money Laundering Act, 2002) के अंतर्गत भूजल को प्रदूषित करना एक गंभीर अपराध है. इसी के चलते ईडी ने इस मामले की जांच शुरू की है. माल्ब्रोस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की जीरा तहसील स्थित फैक्ट्री द्वारा इंडस्ट्रियल वेस्ट को बोरवेल के जरिए जमीन में डालने से आसपास के भूजल और मिट्टी के प्रदूषित होने को लेकर कई गांवों के किसानों ने लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन भी किया था और प्रशासन से फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










