
शरद पवार से मिलने बारामती पहुंचा सांसदों का दल, BJP के 5 MP भी शामिल
AajTak
तीन दलों के 12 सांसदों समेत 19 लोगों के डेलिगेशन ने बारामती पहुंचकर शरद पवार से मुलाकात की. ये दौरा निजी बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव से जोड़कर सांसदों के इस दौरे पर अटकलबाजियों का दौर भी शुरू हो गया है.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार से मिलने 12 सांसदों समेत 19 लोगों का दल महाराष्ट्र के बारामती पहुंचा है. बारामती पहुंचे इस दल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पांच सांसद भी शामिल हैं. सांसदों समेत 19 लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने शरद पवार से मुलाकात की और बारामती में हुए विकास कार्यों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की.
जानकारी के मुताबिक बारामती पहुंचे इस दल में बीजेपी के साथ ही पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद शामिल हैं. शिवकुमार, निशिकांत दुबे, दुष्यंत सिंह, सीएम रमेश के साथ ही सौगत रॉय, एलके देवरियालू, बसपा के रितेश पांडेय, विवेक गुप्ता समेत कुल 12 सांसद इस डेलिगेशन में शामिल हैं.
ये डेलिगेशन 26 मार्च की सुबह बारामती एयरपोर्ट पहुंचा. एयरपोर्ट से एक लग्जरी लग्जरी बस में सवार होकर निकला ये दल चॉकलेट की इंटरनेशनल कंपनी फेरेरो पहुंचा और इसके बाद टेक्सटाइल पार्क का भी दौरा किया. टेक्सटाइल पार्क पहुंच सांसदों ने महिलाओं से भी बात की और शिक्षा संकुल विद्या प्रतिष्ठान भी पहुंचे.
इस दौरान एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ ही सांसद सुप्रिया सुले और विधायक रोहित पवार ने सांसदों के दल को विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी. ये दल दो दिन के दौरे पर बारामती पहुंचा है. सांसदों के इस दौरे को लेकर सियासी अटकलों का दौर भी शुरू हो गया है. एक तरफ बीजेपी ने पांच में से चार राज्यों में विधानसभा चुनाव जीता है तो दूसरी तरफ शरद पवार विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश में जुटे हैं. चर्चा ये है कि सांसदों का ये दौरा कहीं राष्ट्रपति चुनाव में शरद पवार के लिए जमीन तैयार करने की दिशा में प्रयास तो नहीं?

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







