
शरद पवार का फोन, फिर दोनों गुट के नेताओं की दौड़... नवाब मलिक को अपने खेमे में लाने की क्यों है होड़? जानें सियासी ताकत
AajTak
महाराष्ट्र में शिवसेना के बाद एनसीपी में दोफाड़ हो गए हैं. अब दोनों पार्टियों के अलग-अलग गुट अपने कुनबे को बढ़ाने में जोर लगा रहे हैं. बुधवार को डिप्टी सीएम अजित पवार, मंत्री छगन भुजबल और शरद गुट के अनिल देशमुख ने पूर्व मंत्री नवाब मलिक से मुलाकात की है. माना जा रहा है कि मलिक को अपने पाले में लाने के लिए दोनों धड़े कवायद में जुटे हैं. हालांकि, मलिक बिल्कुल साइलेंट मोड में देखे जा रहे हैं.
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में दोफाड़ होने के बाद अब अपने-अपने कुनबे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. शरद पवार और अजित पवार गुट के नेता राज्य में संगठन मजबूत करने के लिए पार्टी नेताओं को अपने पाले में करने के लिए मेल-मुलाकातें और बैठकें कर रहे हैं. बुधवार को दोनों गुटों से जुड़े नेताओं ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक से मुलाकात की है. डिप्टी सीएम अजित पवार खुद मलिक से मिलने उनके घर पहुंचे. बाद में अजित गुट के ही छगन भुजबल ने भी मलिक से मुलाकात की. शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख भी मलिक से मिलने पहुंचे. उनके साथ मोर्चे के पदाधिकारी भी थे.
बता दें कि नवाब मलिक (64 साल) को पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट से मेडिकल के आधार पर अंतरिम जमानत दी गई है. वो मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पिछले साल से जेल में बंद थे. मलिक को सोमवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल से छुट्टी दी गई है. मलिक का दो महीने के लिए अंतरिम जमानत पर हैं. ईडी ने मलिक को कथित तौर पर भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े एक मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत फरवरी 2022 में गिरफ्तार किया था. मलिक का मई 2022 से किडनी से संबंधित बीमारी के लिए निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
पहले अजित, फिर छगन भुजबल मुलाकात करने पहुंचे
बुधवार को डिप्टी सीएम अजित पवार ने ट्वीट किया और बताया कि उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और विधायक नवाब मलिक से उनके आवास पर बैठक की. उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. अजित के साथ उनके गुट से जुड़े अन्य नेता भी मिलने पहुंचे थे. बाद में मंत्री छगन भुजबल ने ट्वीट किया और बताया कि उन्होंने नवाब मलिक से उनके आवास पर मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. इसकी तस्वीरें शेयर की हैं. भुजबल, डिप्टी सीएम अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट के नेता हैं. वे पार्टी के उन 9 विधायकों में से एक थे, जिन्होंने 2 जुलाई को एनसीपी में बगावत की और बीजेपी सरकार में मंत्री बनाए गए थे.
शरद गुट के नेता भी मलिक से मिलने पहुंचे
इस मेल-मुलाकात की खबरों के बीच NCP के संस्थापक शरद पवार गुट के नेता और पूर्व मंत्री अनिल देशमुख भी नवाब मलिक से उनके घर पर मुलाकात करने पहुंचे. पत्रकारों से बातचीत में अनिल देशमुख ने कहा- मलिक को राजनीतिक कारणों से जेल में डाला गया. देशमुख के साथ NCP की महिला प्रदेश अध्यक्ष विद्या चव्हाण और अन्य नेता भी मुलाकात करने पहुंचे थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










