
शमिता से दिव्या बोलीं- गेम में तुम्हारा जीना हराम न किया तो देखना, दोनों के बीच छिड़ी जंग
AajTak
शमिता इस बात पर गुस्सा होती हैं और दिव्या से कहती हैं कि उन्हें बात करने में उनसे कोई दिलचस्पी नहीं है. इस पर दिव्या कहती हैं कि शमिता तुम्हें सिर्फ मेरे से टास्क के दौरान बात करनी थी, अब नहीं. शमिता कहती हैं कि हां इसलिए की थी, जिससे मैं तुम्हारा असली चेहरा राकेश को दिखा सकूं. मुझे तुमसे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं है.
टीवी के सबसे पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी' ने एक नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें दिव्या और शमिता के बीच तू-तू-मैं-मैं होती नजर आ रही है. क्लिप में आप देख सकते हैं कि दिव्या कहती नजर आती हैं, "कोई भी व्यक्ति खुद को बॉस समझकर अपनी गेम खेल नहीं सकता और न ही अपनी अलाइंस बना सकता है. उन्हें दूसरों से ढंग से बात करनी होगी." ऐसे में शमिता, नेहा के साथ किचन में खाना पकाने लगती हैं और दिव्या को इग्नोर कर देती हैं. दिव्या पूछती हैं कि आपको बात नहीं करनी है? मैं बात कर रही हूं आपसे. इतने में दिव्या को गुस्सा आ जाता है और वह खाने में बोतल से पानी डाल देती हैं.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











