
शपथ लेने के साथ ही माननीयों को मिलेंगी ये सुविधाएं... जानें कितनी है सांसद की सैलरी
AajTak
लोकसभा में चुनकर आए कई सांसदों ने आज सोमवार को संसद सदस्य के रूप में शपथ ली है. इसके साथ ही वे आम से खास हो गए हैं अब वे माननीय कहलाएंगे. खास बात है कि संसद का आधिकारिक सदस्य बनने के बाद उन माननियों को कई सरकारी सुविधाएं भी मिलने लगती हैं. जानें अब माननीय सदस्यों को क्या सुविधाएं मिलेंगी.
18वीं लोकसभा का सत्र शुरू हो चुका है और कई सांसदों ने संसद सदस्य के रूप में शपथ भी ले ली है. इसके बाद जनता के चुने हुए आम ये माननीय सांसद कहलाते हैं. उन्हें कई सरकारी सुविधाएं भी मिलने लगती हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कैबिनेट मंत्रियों समेत कई नेताओं ने संसद सदस्य के रूप में सोमवार को शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद सांसद लोकसभा के आधिकारिक सदस्य बन गए हैं. इसके साथ ही उन्हें कई सरकारी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाती हैं.
यह भी पढ़ें: किसी ने संस्कृत में तो किसी ने याद करके ली शपथ... लोकसभा में दिखी पूरे भारत की झलक
सांसदों को मिलता है खास बंगला
संसद का आधिकारिक सदस्य बनने के बाद सभी को को जो सरकारी सुविधाएं मिलती हैं, उसमें सबसे खास है लुटियंस दिल्ली में मिलने वाला सरकारी बंगला. हर महीने वेतन और पेंशन, मुफ्त हवाई, रेल और सड़क यात्रा, फ्री टेलीफोन और इंटरनेट सुविधा. साथ ही उनके परिवार के लिए फ्री इलाज भी शामिल हैं.
मिलने वाली सैलरी में सांसदों को हर महीने 1 लाख रुपये सैलरी और अन्य कई तरह का भत्ता भी मिलता है. देशभर में यात्रा के लिए मुफ्त यात्रा पास और टोल फ्री सुविधा मिलती है. वहीं, सांसदों और उनके परिवार के सदस्यों का इलाज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होता है. यह सुविधाएं उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में सहायक होती हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










