
शनिदेव की टेढ़ी चाल क्यों है? जानें किसने और क्यों दिया था लंगड़ा होने का श्राप
AajTak
शनि की वक्री चाल को उल्टी या टेढ़ी चाल भी कहा जाता है. क्या आप जानते हैं शनि की टेढ़ी चाल के पीछे भी एक कहानी है. दरअसल शनि एक श्राप की वजह से टेढ़ी चाल चलते हैं. आइए आपको बताते हैं कि शनि की टेढ़ी चाल का श्राप किसने और क्यों दिया था.
शनि देव 12 जुलाई को वक्री चाल के साथ मकर राशि में लौट रहे हैं. शनि की वक्री चाल को उल्टी या टेढ़ी चाल भी कहा जाता है. क्या आप जानते हैं शनि की टेढ़ी चाल के पीछे भी एक कहानी है. दरअसल शनि एक श्राप की वजह से टेढ़ी चाल चलते हैं. आइए आपको बताते हैं कि शनि की टेढ़ी चाल का श्राप किसने और क्यों दिया था.
शनिदेव की मां संध्या ने उन्हें पैर टूट जाने का श्राप दिया था. लेकिन शनिदेव के पिता सूर्यदेव ने इस श्राप का प्रायश्चित बताकर उन्हें बचा लिया था. तभी से कहते हैं कि शनिदेव के पैरों में दोष है जिसकी वजह से वो टेढ़ी चाल चलते हैं. ऐसा कहते हैं कि शनि देव की चाल इसी वजह से धीमी है और वो एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में सबसे ज्यादा समय लेते हैं.
मां के श्राप ने शनि को ऐसे किया लंगड़ा शनिदेव भगवान सूर्य के पुत्र हैं, लेकिन सूर्यदेव की पत्नी और शनि की मां छाया सूर्य का तेज नहीं सह पाती हैं. इसीलिए वो अपनी जुड़वां संध्या का निर्माण करती हैं और मायके चली जाती हैं. इस हिदायत के साथ कि संध्या कभी भी सूर्यदेव को सत्य का पता नहीं चलने देंगी. लेकिन संध्या शनिदेव से ज्यादा अपनी संतान का ध्यान रखती हैं.
एक दिन शनिदेव को तेज भूख लगी और उन्होंने मां संध्या से खाना मांगा. इस पर संध्या ने भोजन में देरी बताकर प्रतीक्षा करने को कहा. शनिदेव इस पर क्रोधित हो गए और अपनी मां पर पैर से प्रहार कर दिया. इसके बाद मा संध्या ने शनिदेव को उनके पैर टूट जाने का श्राप दे दिया.
पैर टूटने की असहनीय पीड़ा में शनिदेव ने अपने पिता सूर्यदेव को पुकारा और उन्हें श्राप के बारे में बताया. इसके बाद सूर्यदेव ने शनि के पैर को टूटने से तो बचा लिया, लेकिन अपनी शक्तियों से उनके पैर को पूरी तरह से ठीक ना कर सके. तभी से शनि के पैरों में त्रुटि है और वह टेढ़ी चाल चलते हैं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









