
शख्स ने iPhone 12 Pro Max के ऊपर डाला सुलगता लावा, जानिए क्या हुआ उसके बाद, बार-बार देखा जा रहा Video
Zee News
iPhone 12 Pro Max के साथ शख्स ने हैरान कर देने वाला एक्सपेरीमेंट किया. उसने फोन के ऊपर सुलगता लावा डाल दिया. उसके बाद जो हुआ उसको देखकर लोग हैरान रह गए. आइए देखते हैं क्या हुआ ऐसा...
नई दिल्ली. Apple के iPhone को सबसे दमदार फोन माना जाता है. बाकी स्मार्टफोन के मुकाबले आईफोन की चर्चा ज्यादा रहती है. एप्पल अगले महीने आईफोन 13 सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है. इस साल भी आईफोन में क्या नया होगा, इसको लेकर काफी चर्चा है. आईफोन की फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है. लोग फोन की मजबूती देखने के लिए कई तरह के एक्सपेरीमेंट करते रहते हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां शख्स ने आईफोन को एसिड में डाल दिया था. अब एक शख्स ने सुलगता लावा आईफोन 12 प्रो मैक्स पर डाल दिया. सोशल मीडिया पर वीडियो छाया हुआ है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले शख्स नोकिया 3310 को टेबल पर रखता है. वो लावा डालने से पहले कॉल करता है. रिंग बजने लगती है. तभी वो लावा डाल देता है. घंटी बजती रहती है. Nokia 3310 पूरी तरह जल जाता है. लेकिन फोन की रिंग बजने लगती है. उसके बाद शख्स आईफोन 12 प्रो मैक्स के साथ यही एक्सपेरीमेंट करता है.
Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







