
शख्स ने ऑनलाइन ऑर्डर किया माउथवॉश, कंपनी ने डिलीवर कर दिया 13000 रुपये का फोन
AajTak
एक ट्रैवल लगेज कंपनी के सह-संस्थापक लोकेश डागा ने बताया कि उन्होंने सिर्फ माउथवॉश आर्डर किया था लेकिन अमेजॉन इंडिया ने उन्हें एक स्मार्टफोन भेज दिया. लोकेश डागा ने कहा कि डिलीवर किए गए आइटम पर पैकेज लेबल उनके नाम पर था लेकिन चालान किसी और के नाम पर था.
कोरोना काल में जरूरी सामनों के लिए लोगों की ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों पर निर्भरता बढ़ गई है क्योंकि लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं. ऐसे ही मुंबई के एक शख्स ने ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेजॉन पर माउथवॉश ऑर्डर किया. जब सामान की डिलीवरी हुई तो डब्बा देखकर उनके होश उड़ गए क्योंकि उसमें माउथ वॉश की जगह रेडमी का एक ब्रैंड न्यू स्मार्टफोन था. इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अमेजॉन कंपनी को दी. दरअसल एक ट्रैवल लगेज कंपनी के सह-संस्थापक लोकेश डागा ने बताया कि उन्होंने सिर्फ माउथवॉश ऑर्डर किया था लेकिन अमेजॉन इंडिया ने उन्हें एक स्मार्टफोन भेज दिया. लोकेश डागा ने कहा कि डिलीवर किए गए आइटम पर पैकेज लेबल उनके नाम पर था लेकिन चालान किसी और के नाम पर था. उन्होंने कहा कि अमेजॉन ने गलती से उन्हें एक रेड्मी नोट 10 स्मार्टफोन दे दिया. उन्होंने इस मुद्दे को एक ईमेल के माध्यम से भी उठाया है ताकि स्मार्टफोन को उसके वास्तविक मालिक तक भेजा जा सके. हालांकि, ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेजॉन डागा को स्मार्टफोन वापस करने की अनुमति नहीं दे रही है क्योंकि माउथ वॉश जैसे उत्पादों पर कंपनी की वापसी नीति इसकी अनुमति नहीं देती है. बता दें कि इस फोन की कीमत बाजार में अभी 13000 रुपये से ज्यादा है.More Related News

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.












