
'शंकराचार्य पूज्य संत...', CM योगी के सख्त रुख के बीच केशव मौर्य का सॉफ्ट स्टैंड
AajTak
केशव मौर्य ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से विरोध समाप्त करने और संगम स्नान कर सकारात्मक संदेश देने की अपील की है. उन्होंने साफ कहा कि प्रशासनिक चूक को लेकर जांच कराई जाएगी. मौर्य ने शंकराचार्य को पूज्य संत बताते हुए राजनीतिक टिप्पणियों से दूरी बनाए रखी.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेले में स्नान को लेकर चल रहे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सॉफ्ट स्टैंड अपनाते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से संयम और संवाद की अपील की है. केशव मौर्य ने कहा कि फिलहाल उनका प्रयागराज जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है, लेकिन उन्होंने हाथ जोड़कर शंकराचार्य से अनुरोध किया है कि वे अपना विरोध समाप्त करें और पावन संगम में स्नान कर समाज को एक सकारात्मक संदेश दें.
उन्होंने यह भी बताया कि जिन अधिकारियों के न पहुंचने को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई है, उस मामले में सरकार जांच करा रही है. जो भी समाधान निकलेगा, उसे लागू किया जाएगा. मौर्य ने जोर देकर कहा कि सरकार किसी भी तरह के टकराव की मंशा नहीं रखती और संतों के सम्मान में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.
शंकराचार्य के बयानों पर प्रतिक्रिया देने से बचते हुए केशव मौर्य ने कहा कि वे पूज्य संत और जगद्गुरु हैं, राजनीतिक व्यक्ति नहीं. इसलिए मुख्यमंत्री बनने या न बनने जैसे मामलों पर टिप्पणी करना उचित नहीं है. उन्होंने साफ किया कि राजनीतिक फैसले पार्टी के भीतर तय होते हैं, न कि संतों के बयानों के आधार पर.
यह भी पढ़ें: गंगा स्नान कब करेंगे? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने दिया जवाब, शिविर में हंगामे के बाद शिष्यों ने बढ़ाई सुरक्षा
मौर्य ने यह भी कहा कि शंकराचार्य का माघ मेले में स्वागत है और यदि वे विरोध समाप्त कर संगम में डुबकी लगाते हैं, तो यह पूरे समाज के लिए शांति और सद्भाव का संदेश होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर से स्थिति को संतुलित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, केशव मौर्य का यह बयान सरकार की ओर से संवाद और सहमति की पहल के रूप में देखा जा रहा है, ताकि संत समाज की नाराजगी कम हो और माघ मेले की गरिमा बनी रहे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










